• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जल्द लगाएगी दो नए प्लांट्स, पीएम मोदी ने रखी नींव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कंपनी के दो नए प्रोजेक्ट्सः हंसलपुर, गुजरात स्थित गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल बैट्री मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और खरखोडा हरियाणा में अपकमिंग व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की नींव रखी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 29, 2022 15:48 ist
    info icon
    published onAug 29, 2022 15:48 IST
    last updated onAug 29, 2022 15:48 IST
    866 Views
    • Write a कमेंट

    इंडियन पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी सेवाएं देते हुए मारुति और सुजुकी की पार्टनरशिप को आज 40 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर देश के मारुति के दोनों प्रोजेक्ट्स की पूरी डीटेल आपको मिलेगी आगेः

    सुजुकी ने 10,400 करो़ड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है जिनमें से 7300 करोड़ रुपये बैट्री मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में खर्च किए जाएंगे। 2026 से कंपनी एडवांस केमिस्ट्री सेल बैट्रियों की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। कंपनी के गुजरात प्लांट में 2025 से नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग भी होगी। इस प्लांट में हर साल 7.5 लाख यूनिट्स व्हीकल तैयार करने की क्षमता है। 

    दूसरी तरफ कंपनी के हरियाणा प्लांट में हर साल 10 लाख व्हीकल्स तैयार किए जा सकते हैं जो दुनिया में इतनी ज्यादा क्षमता वाले प्लांट्स में से एक होगा। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 

    2025 तक आएगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार

    मारुति 2025 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार उतारने का ऐलान कर चुकी है। ये बिल्कुल ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक कार होगी। अभी इस कार के बारे में ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि ये एक क्राॅसओवर कार होगी जिसकी कीमत 10 से 20 लाख रुपये होगी। मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 और टाटा नेक्सन ईवी से होगा। 

    यह भी पढ़ेंः मारुति के पास करीब 4 लाख कारों की चल रही है पेंडेंसी, 33 प्रतिशत सीएनजी मॉडल्स हैं शामिल

    ग्रैंड विटारा के तौर पर सेमी इलेक्ट्रिक कार उतारेगी मारुति 

    मारुति जल्द ही ग्रैंड विटारा एसयूवी को लाॅन्च करेगी जिसे सेमी इलेक्ट्रिक कार कहा जा सकता है। इसमें 116 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 80.2 पीएस की पावर और 141 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। 

    मारुति का दावा है कि ग्रैंड विटारा के स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड वर्जन को 40 प्रतिशत तक की दूरी और 60 प्रतिशत तक के समय पर प्योर ईवी मोड पर ड्राइव किया जा सकेगा। ग्रैंड विटारा स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड का माइलेज फिगर 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। मारुति के अलावा टोयोटा भी अर्बन क्रूजर हाइराइडर नाम से इसी तरह की नई काॅम्पैक्ट एसयूवी उतारने जा रही है जिसकी फ्यल एफिशिएंसी ठीक ऐसी ही होगी। इन दोनो कारों में फुल टैंक कराने के बाद 1200 किलोमीटर कवर किए जा सकेंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है