• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इस शर्त पर भविष्य में उतार सकती है 10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार!

    भारत में इन दिनों धीरे-धीरे ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूझान करने लगे हैं। लेकिन अभी तक देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने इस सेगमेंट में एंट्री नहीं की है। मारुति की योजना आने वाले कुछ सालों में ईवी सेगमेंट में उतरने की है। मास मार्केट कारें बनाने वाली मारुति कंपनी एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार उतार सकती है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी और इसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर हो सकती है। हालांकि मारुति का मनना है कि अफोर्डेबल और कम रेंज वाली कारों के लिए यह समय नहीं है।

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 19, 2022 11:08 ist
    info icon
    published onApr 19, 2022 11:08 IST
    last updated onApr 19, 2022 11:08 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इन दिनों धीरे-धीरे ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूझान करने लगे हैं। लेकिन अभी तक देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने इस सेगमेंट में एंट्री नहीं की है। मारुति की योजना आने वाले कुछ सालों में ईवी सेगमेंट में उतरने की है। मास मार्केट कारें बनाने वाली मारुति कंपनी एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार उतार सकती है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी और इसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर हो सकती है। हालांकि मारुति का मनना है कि अफोर्डेबल और कम रेंज वाली कारों के लिए यह समय नहीं है।

    मारुति सुजुकी के नए एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेयूची ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘अगर इंफ्रास्ट्रक्चर हर जगह है और आप जहां भी जाते हैं वहां आपको तुरंत कार चार्ज करने की सुविधा मिल जाती है तो फिर स्मॉल बैटरी वाली सस्ती कारों को मार्केट में उतारा और बेचा जा सकता है। लेकिन अभी ऐसी गाड़ियों के लिए सही समय नहीं है। मेरा मानना है कि इसमें अभी और समय लगेगा।’

    Nissan Leaf battery pack (2011)

    वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारों की इनपुट कॉस्ट काफी ज्यादा है और इनमें लिथियम-आयन बैटरी सबसे ज्यादा महंगी पड़ती है। बड़े बैटरी पैक से कार की रेंज बेहतर रहती है जिससे ग्राहक इलेक्ट्रिक कार को बिना संकोच के कहीं लेकर जा सकते हैं, लेकिन इससे कार की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा ही रहेगी। एक छोटी कार को इस प्राइस ब्रेकेट में तैयार किया जा सकता है, लेकिन छोटा बैटरी लगाने से गाड़ी की रेंज भी कम हो जाएगी।

    Charge Zone Plans To Install Charging Stations Across India After Joining Hands With Marriott International.

    उन्होंने आगे कहा कि ‘10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार लाना काफी मुश्किल है, क्योंकि बैटरी की कॉस्ट काफी ज्यादा है। अगर ग्राहक छोटी बैटरी वाली कारों को लेना पसंद करते हैं तो फिर ये संभव हो सकता है। लेकिन इससे ग्राहकों को कार की रेंज से समझौता करना पड़ेगा। अगर कार की रेंज 150 किलोमीटर होगी तो गाड़ी को बाहर लेकर जाने पर थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा।’

    यदि बैटरी पैक की प्राइस में कटौती हो तो फिर मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी। इस समय दूसरे कंपोनेंट की कीमत भी लगातार बढ़ रही है जिससे भी गाड़ियों को अफोर्डेबल बनाना काफी मुश्किल है। इसका एक उदाहरण ये भी देख सकते है कि टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक की कीमत 2020 में लॉन्च के बाद से अब तक 96,000 रुपये तक बढ़ा दी है। 

    Maruti Suzuki’s First All-electric Car To Be Launched By 2025

    मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भी टाटा नेक्सन की तरह ऑन रोड 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी और इसकी प्राइस रेंज भी 15 लाख रुपये के करीब होगी। मारुति 2025 तक इलेक्ट्रिक कार उतार सकती है। अगर भविष्य में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो जाते हैं तो फिर मारुति 10 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार उतारने पर विचार कर सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है