• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू,जल्द हो सकती है लॉन्च

    अब ये इलेक्ट्रिक कार कुछ डीलरशिप्स पर पहुंचना शुुरू हो चुकी है जिससे ये इशारा मिल रहा है कि इसे यहां जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 10, 2025 20:14 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2025 20:14 IST
    last updated onFeb 10, 2025 20:14 IST
    580 Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है मारुति ई विटारा
    • मार्च 2025 में संभावित लॉन्च से पहले डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू ये कार
    • ऑल एलईडी लाइटिंग और 18 इंच अलॉय व्हील्स ​दिए गए हैं इसके एक्सटीरियर में 
    • 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले,10.1 इंच टचस्क्रीन और 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं इसमें 
    • पैनोरमिक ग्लास रूफ, 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई है इसमें 
    • सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे दिए गए हैं फीचर्स
    • 17 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    नवंबर 2024 में ग्लोबल शोके​सिंग के बाद मारुति ई विटारा को हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी शोकेस किया गया था। इसके अलावा कुछ डीलरशिप्स पर इसकी ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। हमारे डीलरशिप सोर्स ने हमें ई विटारा की कुछ तस्वीरें भी भेजी है और क्या कुछ दिया गया है खास इसमें,ये आप जानेंगे आगे:

    क्या कुछ खास आया नजर?

    शोकेस की गई मारुति ई विटारा नेक्सा ब्लू कलर थीम में नजर आई जिसे ऑटो एक्सपो 2025 में भी इसी कलर में शोकेस किया गया था। ई विटारा में 5 मोनोटोन और 4 ड्युअल टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध रहेगी। 

    Maruti e Vitara front

    डिस्प्ले की गई ​ई विटारा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स,वाय शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और फ्रंट फॉग लैंप्स दिए गए हैं। 

    Maruti e Vitara side
    Maruti e Vitara rear

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 18 इंच के एयरोडायनैमिकली डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स और डोर पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसमें ब्लैक रियर बंपर और 3 पीस एलईडी टेललाइट सेटअप दिया गया है जो एक ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप से कनेक्टेड है। 

    Maruti e Vitara dashboard

    इसके केबिन में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर ड्युअल स्क्रीन सेटअप ​भी देखा गया है जिसके साथ ही रेक्टेंगुलर एसी वेंट्स भी नजर आए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो डि​मिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर भी नजर आया है। 

    पास से देखने पर आपको सेमी लेदरेट अपहोल्स्ट्री,इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलेस फोन चार्जर भी नजर आएंगे। 

    ई विटारा के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर्स दिए जाएंगे इससे अभी पर्दा नहीं उठा है। मगर सोर्स की मानें तो ये इसका टॉप लाइन वेरिएंट अल्फा है। हालांकि इसके सटीक वेरिएंट की जानकारी के लिए हमें कुछ समय रूकना होगा। 

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शंस

    ई विटारा के वेरिएंट अनुसार फीचर की जानकारी से तो अभी पर्दा उठना बाकी है मगर मारुति ने कंफर्म किया है कि ई विटारा में दो बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192.5 एनएम 

    192.5 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    -

    500 किलोमीटर से ज्यादा 

    प्राइस व कंपेरिजन

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है