• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा 15 अगस्त के दिन उठाएगी 5 नई एसयूवी कारों से पर्दा

    यूनाइटेड किंग्डम में महिंद्रा आगामी 15 अगस्त के दिन  अपने 5 नए इलेक्ट्रिक कार माॅडल्स से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने हाल ही में इनका एक टीजर जारी किया है जहां कंपनी ने 5 अलग अलग साइज के माॅडल्स की झलक दिखाई है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 25, 2022 13:24 ist
    info icon
    published onJul 25, 2022 13:24 IST
    last updated onJul 25, 2022 13:24 IST
    656 Views
    • Write a कमेंट

     

    यूनाइटेड किंग्डम में महिंद्रा आगामी 15 अगस्त के दिन  अपने 5 नए इलेक्ट्रिक कार माॅडल्स से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने हाल ही में इनका एक टीजर जारी किया है जहां कंपनी ने 5 अलग अलग साइज के माॅडल्स की झलक दिखाई है। 

    इनमें से एक काॅम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्राॅसओवर लग रही है जिसका रियर प्रोफाइल किआ ईवी 6 जैसा नजर आ रहा है। 

    इसके अलावा दूसरा माॅडल अपने बाॅडी शेप के कारण एक्सयूवी700 जैसा लग रहा है। महिंद्रा पहले ही अपने फ्लैगशिप माॅडल का इलेक्ट्रिक वर्जन उतारने का ऐलान कर चुकी है। 

    टीजर में सामने आया तीसरा माॅडल स्पोर्टी मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लग रहा है। ये महिंद्रा का एक ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक माॅडल लग रहा है। 

    लंबाई और उंचाई के मामले में इनमें से शोकेस किया गया चैथा माॅडल काफी बड़ा नजर आ रहा है। इसकी रूफ और साइड शेप कूपे कारों जैसी लग रही है। 

    पांचवा माॅडल महिंद्रा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। ये चैथे माॅडल से कम लंबी और कम उंची नजर आ रही है। इसका रियर प्रोफाइल काफी दमदार लग रहा है। 

    यह भी पढ़ेंः 2026 तक महिंद्रा लाएगी 6 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए कंपनी के बिजनेस प्लान में कौनसी कारें हैं शामिल

    इससे पहले सामने आए टीजर में महिंद्रा ने अपनी बाॅर्न इलेक्ट्रिक कारों के शार्प और फ्यूचरिस्टक लाइट सिग्नेचर्स को शोकेस किया था। इनकी ओवरऑल डिजाइन लेंग्वेज एक्सयूवी700 जैसी ही नजर आई थी। 

    Upcoming Dedicated Mahindra EVs To Debut In Concept Form This July

    इनमें से एक माॅडल के इंटीरियर का टीजर वीडियो भी जारी किया गया था। इसके डैशबोर्ड पर एक्सयूवी700 जैसा डिस्प्ले सेटअप नजर आया था। वहीं इसमें ड्राइवर सेंट्रिक डिजाइन वाला सेंट्रल कंसोल नजर आया था। 

    Upcoming Mahindra Born Electric Vision Concept Interior Teased

    महिंद्रा की इन इलेक्ट्रिक कारों का सीधा मुकाबला टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों से होगा जो कि कर्वी और अविन्या काॅन्सेप्ट के तौर पर शोकेस की जा चुकी है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी400 होगी जिसे 2023 के पहले क्वार्टर तक लाॅन्च किया जाएगा। महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए फोक्सवैगन से कंपोनेंट्स लेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है