• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने शैल कंपनी से मिलाया हाथ, भारत में ईवी चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर करेगी काम

    इस पार्टनरशिप के तहत हुंडई की 36 ईवी डीलरशिप्स पर 60 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मई 17, 2023 16:57 ist
    info icon
    published onMay 17, 2023 16:57 IST
    last updated onMay 17, 2023 16:57 IST
    451 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Ioniq 5 At Shell

    • भारत के अभी 45 शहरों में मौजूद है हुंडई की 72 ईवी डीलरशिप्स 
    • वाजिब लगा तो शैल हुंडई की डीलरशिप्स पर इंस्टॉल करेगी 120 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर
    • कंपनी शैल के चार्जिंग नेटवर्क को मिलाएगी अपने चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम में 

    भारत में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को फैलाने के लिए हुंडई ने शैल कपनी के साथ हाथ मिलाया है। ये पार्टनरशिप हुंडई के भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को फैलाने का एक हिस्सा है, जिसकी ज्यादा डीटेल्स आपको मिलेगी इस आर्टिकल में। 

    Hyundai Ultra Fast Charging Station

    यदि शैल के लिए वाजिब रहा तो वो कंपनी की डीलरशिप्स पर 120 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर भी लगा सकती है। कंपनी का कहना है कि हुंडई के ईवी कस्टमर्स को इन चार्जिंग पॉइंट्स पर इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने पर स्पेशल बेनिफिट्स दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ेंः क्या हुंडई ला रही है क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार? हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते दिखी ये कार

    बता दें कि हुंडई ने अपना चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) तैयार किया है जहां हुंडई ईवी ओनर्स और दूसरे ब्रांड्स के ईवी ओनर्स अपनी कारें चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए वो सीएमएस के जरिए पैसों का भुगतान कर सकते हैं। मगर अब शैल के साथ पार्टनरशिप होने से हुंडई अपने सीएमएस में शैल के चार्जिंग स्टेशंस को भी शामिल करेगी। 

    Hyundai Kona Electric

    भारत के 45 शहरों में अभी हुंडई के 72 ईवी डीलरशिप्स मौजूद हैं। इस समय कोरियन कारमेकर के दो इलेक्ट्रिक मॉडल्सः आयोनिक 5 और कोना इलेक्ट्रिक मौजूद हैं। 

    इस पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ ने कहा कि ‘एक कस्टमर सेंट्रिक ऑर्गेनाइजेशन होने के नाते हम ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए तत्पर हैं और ऐसी पार्टनरशिप के जरिए हम सरकार के क्लीन मोबिलिटी के मिशन को भी पूरा करने में उनकी मदद करना चाहते हैं। हमें इस बात को लेकर खुशी है कि हम शैल इंडिया के साथ पार्टनरिशप कर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने जा रहे हैं। ऐसी पार्टनरशिप से कस्टमर्स के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने को बढ़ावा मिलेगा और हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की डीलरशिप्स पर ज्यादा से ज्यादा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद होंगे।’ 

    Hyundai ioniq 5

    दूसरी तरफ इस पार्टनरशिप को लेकर शैल इंडिया मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजय वार्केय ने कहा कि ‘सॉल्यूशन ड्रिवन और कस्टमर सेंट्रिक ऑर्गेनाइजेशन होने के नाते हम मानते हैं कि कस्टमर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलना चाहिए और हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप कर हम भारत में बैटरी से चलने वाली गाड़ी के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बना देंगे।’

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आयनिक 5 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है