टेस्ला मॉडल वाई में दिए गए हैं ये 6 कलर ऑप्शन, देखें तस्वीरें
टेस्ला मॉडल वाई में एक कलर स्टैंडर्ड दिया गया है, लेकिन आप 1.85 लाख रुपये अतिरिक्त प्राइस पर इसमें पांच एडिशनल कलर ऑप्शन में से कोई भी एक चुन सकते हैं
- Write a कमेंट
टेस्ला मॉडल वाई में एक कलर स्टैंडर्ड दिया गया है, लेकिन आप 1.85 लाख रुपये अतिरिक्त प्राइस देकर इसमें पांच एडिशनल कलर ऑप्शन में से कोई भी एक चुन सकते हैं

टेस्ला ने मॉडल वाई को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह गाड़ी दो वेरिएंट : रियर-व्हील-ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव में आती है। मॉडल वाई सिंगल एक्सटीरियर कलर शेड में उपलब्ध है जिसे इसमें स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें ज्यादा प्राइस पर पांच अतिरिक्त कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं। टेस्ला ने मॉडल वाई की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। यदि आप भी टेस्ला मॉडल वाई को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां इसके कलर ऑप्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं :-
टेस्ला मॉडल वाई कलर ऑप्शन
टेस्ला मॉडल वाई छह मोनोटोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि इसमें कोई डुअल-टोन कलर ऑप्शन नहीं दिया गया है।
-
स्टेल्थ ग्रे

-
पर्ल व्हाइट मल्टी कोट

-
डायमंड ब्लैक

-
ग्लेशियर ब्लू

-
क्विकसिल्वर

-
अल्ट्रा रेड

इन सभी कलर ऑप्शन में से आपको सबसे ज्यादा कौनसा कलर पसंद आया? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।
टेस्ला मॉडल वाई से जुड़ी जानकारी
टेस्ला मॉडल वाई की लॉन्चिंग का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस गाड़ी की डिजाइन मिनिमल है और इसमें टेक्नोलॉजी लोडेड फीचर दिए गए हैं। यह गाड़ी दो रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में आती है। मॉडल वाई की स्टाइलिंग स्लीक है और इसमें टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन दिया गया है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 622 किलोमीटर है।
डिजाइन
आगे की तरफ इसमें ब्लेंक-ऑफ ग्रिल के साथ पतली एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जो लाइट बार में जाकर मिलती है, यह सभी एलिमेंट्स गाड़ी को काफी शार्प और मॉडर्न लुक देते हैं। मॉडल वाई की साइड प्रोफाइल कूपे-क्रॉसओवर कार जैसी है, इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो टेलगेट तक जाती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक लुक देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे स्पोर्टी स्टेंस देते हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स, क्लीन टेलगेट डिजाइन और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है।
इंटीरियर और फीचर
टेस्ला मॉडल वाई के केबिन में ऑल-ब्लैक कलर थीम स्टैंडर्ड दी गई है। आप 95,000 रुपये अतिरिक्त प्राइस देकर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट इंटीरियर कलर थीम भी चुन सकते हैं। इसका डैशबोर्ड एकदम फ्लैट है और इसे सिंगल एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप से हाइलाइट किया गया है। इस गाड़ी के केबिन में कोई फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं, वहीं इसमें बड़ी 15.4-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है जो सभी फंक्शन को कंट्रोल करती है।
केबिन के अंदर इसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कवर्ड स्टोरेज के साथ चौड़ा सेंटर कंसोल और वायरलेस चार्जिंग पैड, और अतिरिक्त कंफर्ट के लिए पावर रेक्लाइनिंग रियर सीटें दी गई हैं। पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें एंटरटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8-इंच टचस्क्रीन दी गई है।
इस गाड़ी में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीटें, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और अतिरिक्त लगेज स्टोरेज के लिए पावर्ड फ्रंक दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और बिल्ट-इन डैशकैम दिया गया है। इसमें 6 लाख रुपये अतिरिक्त प्राइस पर एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जुड़वाने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
बैटरी पैक, मोटर व रेंज
टेस्ला ने फिलहाल मॉडल वाई भारतीय वर्जन के बैटरी पैक और मोटर आउटपुट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| वेरिएंट |
डब्लुएलटीपी सर्टिफाइड रेंज |
एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) |
| रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) |
500 किलोमीटर |
5.9 सेकंड |
| रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) लॉन्ग रेंज |
622 किलोमीटर |
5.6 सेकंड |
कीमत और मुकाबला
टेस्ला मॉडल वाई की कीमत 59.89 लाख रुपये (रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट) से शुरू होकर 67.89 लाख रुपये (लॉन्ग रेंज वर्जन) (एक्स-शोरूम) तक जाती है। मॉडल वाई के साथ 6 लाख रुपये अतिरिक्त प्राइस पर ऑप्शनल फुल सेल्फ-ड्राइविंग पैकेज भी दिया जा रहा है। भारत में मॉडल वाई का मुकाबला किआ ईवी6, बीवाईडी सीलायन 7, हुंडई आयोनिक 5, वोल्वो ईएक्स40 और वोल्वो ईसी40 से है।














