• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी सील को मिली 500 यूनिट की बुकिंगः फुल चार्ज में 650 किलोमीटर की देती है रेंज, कीमत 41 लाख रुपये से शुरू

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च किया गया था। यह भारत में बीवाईडी की ई6 एमपीवी और एटो 3 एसयूवी के बाद तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के महज 15 दिनों में इस इलेक्ट्रिक सेडान ने 500 यूनिट बुकिंग का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 21, 2024 09:25 ist
    info icon
    published onMar 20, 2024 19:20 IST
    last updated onMar 21, 2024 09:25 IST
    389 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Seal

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च किया गया था। यह भारत में बीवाईडी की ई6 एमपीवी और एटो 3 एसयूवी के बाद तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के महज 15 दिनों में इस इलेक्ट्रिक सेडान ने 500 यूनिट बुकिंग का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

    बीवाईडी सील की बुकिंग फरवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई थी और लॉन्च के महज एक दिन बाद ही इसने 200 बुकिंग का आंकड़ा पार लिया था।

    बीवाईडी सील फीचर और सेफ्टी

    BYD Seal Interior

    बीवाईडी सील में 15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, और वेंटिलेटेड व हीटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: बीवाईडी सील vs किया ईवी6 vs हुंडई आयोनिक 5 vs वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज vs बीएमडब्ल्यू आई4ः स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    बीवाईडी सील बैटरी पैक और रेंज

    BYD Seal

    सील इलेक्ट्रिक सेडान में दो बटरी पैक और तीन पावर ऑप्शन मिलते हैं जिनमें रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों विकल्प शामिल है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशनः

    स्पेसिफिकेशन

    डायनामिक रेंज

    प्रीमियम रेंज

    परफॉर्मेंस

    बैटरी पैक

    61.44 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    ड्राइव टाइप

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    204 पीएस

    313 पीएस

    530 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम

    360 एनएम

    670 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    510 किलोमीटर

    650 किलोमीटर

    580 किलोमीटर

    इस प्राइस पॉइंट में बीवाईडी सील के टॉप ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सबसे बहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

    चार्जिंग ऑप्शन

    वेरिएंट्स

    डायनामिक रेंज

    प्रीमियम रेंज

    परफॉर्मेंस

    बैटरी पैक

    61.44 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    7 किलोवॉट एसी चार्जर

    110 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर

    150 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर

    प्राइस और कंपेरिजन

    बीवाईडी सील की कीमत 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और किया ईवी6 से है। इसके अलावा इसे वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज और और बीएमडब्ल्यू आई4 के कंपेरिजन में भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः बीवाईडी सील ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    बीवाईडी सील पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीवाईडी सील

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है