• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी से 19 अप्रैल को उठेगा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा इसमें ख़ास

    एमजी कॉमेट ईवी 10 लाख रुपये से कम प्राइस में आएगी, इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 11, 2023 14:37 ist
    info icon
    published onApr 11, 2023 14:37 IST
    last updated onApr 11, 2023 14:37 IST
    398 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    • एमजी कॉमेट ईवी 2-डोर 4-सीटर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार होगी।
    • इसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले स्क्रीन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ऑटो एसी और रियर पार्किंग कैमरा दिया जाएगा।
    • इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक्स 17.3 केडब्ल्यूएच और 26.7 केडब्ल्यूएच दिए जा सकते हैं। इसकी रेंज 300 किलोमीटर तक की हो सकती है।
    • भारत में कॉमेट ईवी की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी मोटर्स अपनी स्मॉल इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी से 19 अप्रैल को पर्दा उठाने जा रही है। भारत में इस गाड़ी को शोकेस होने के कुछ दिनों बाद लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कॉमेट ईवी का पहला टीज़र जारी हुआ था जिसमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली थी।

    MG Comet EV

    कॉमेट ईवी की लंबाई टाटा नैनो से भी कम होगी। यह एक 2-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार होगी जिसमें चार लोगों के बैठने की सीटिंग केपेसिटी मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर यूनीक स्टाइल मिलेगी, साथ ही इसमें फ्लैशी व्हील्स और फ्रंट पर पतली एलईडी स्ट्रिप जैसे कई मॉडर्न टच भी दिए जाएंगे।

    जारी हुए नए टीज़र में इस कार में ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन (टचस्क्रीन सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), ऑटोमेटिक एसी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स देखने को मिले थे। अनुमान है कि इस अपकमिंग ईवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    Air EV Indonesia

    एमजी कॉमेट ईवी को इंडोनेशिया के मार्केट में 'वुलिंग अल्माज़ ईवी' नाम से बेचा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गाड़ी दो बैटरी पैक्स 17.3 केडब्ल्यूएच और 26.7 केडब्ल्यूएच के साथ आती है। यह इलेक्ट्रिक कार 17.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 200 किमी तक की रेंज तय करती है, जबकि 26.7 केडब्ल्यूएच के साथ 300 किलोमीटर तक की रेंज तय करती है। अब देखना यह होगा कि कंपनी कॉमेट ईवी के भारतीय वर्जन में कौनसा बैटरी पैक देती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (40 पीएस) लगी हुई है जो पीछे वाले पहियों पर पावर पहुंचाती है।

    भारत में एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 और टाटा टियागो ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है