• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ई-ट्रोन जीटी की बुकिंग हुई शुरू,22 सितंबर तक लॉन्च हो सकती है ये कार

    ई-ट्रॉन जीटी को पोर्श टायकेन वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है क्यों​कि ऑडी और पोर्श फोक्सवैगन ग्रूप के ही सब ब्रांड्स हैं। 

    भानु
    भानु
    published on सितंबर 08, 2021 16:16 ist
    info icon
    published onSep 08, 2021 16:16 IST
    last updated onSep 08, 2021 16:16 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    ई-ट्रोन जीटी जर्मन लग्जरी कारमेकर ऑडी का पहला परफॉर्मेंस ओरिएंट व्हीकल होगा। इस कार को 22 सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है और कंपनी ने इससे पहले ई-ट्रॉन जीटी की बुकिंग शुरू कर दी है। 

    ई-ट्रॉन जीटी एक कूपे जैसी इलेक्ट्रिक सेडान कार है जो ग्लोबल मार्केट्स में दो वेरिएंट: स्टैंडर्ड वर्जन और आरएस वर्जन में उपलब्ध है। ई-ट्रॉन जीटी को पोर्श टायकेन वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है क्यों​कि ऑडी और पोर्श फोक्सवैगन ग्रूप के ही सब-ब्रांड्स हैं। हालांकि ऑडी की इलेक्ट्रिक जीटी पोर्श की पोर्श टायकेन जितनी फास्ट और लग्जरी फीचर्स से लैस कार नहीं है। खासतौर पर इसके आरएस वेरिएट का डिजाइन काफी स्पोर्टी है। 

    यह भी पढ़ें:मर्सिडीज-बेंज ईक्यूई से उठा पर्दा,टेस्ला मॉडल 3 से होगा मुकाबला

    इसमें 95 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है जो डीसी फास्ट चार्जिंग से महज 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। ऑडी ने इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 488 किलोमीटर बताई है। ई-ट्रॉन जीटी की पावरट्रेन डीटेल्स कुछ इस प्रकार से है:

     

    ई-ट्रोन जीटी

    आरएस ई-ट्रोन जीटी

    पोर्श टेयकेन टर्बो एस

    पावर

    476पीएस ( लॉन्च कंट्रोल के साथ 530 पीएस 2.5 सेकंड्स में)

    598पीएस (लॉन्च कंट्रोल के साथ 646पीएस 2.5 सेकंड्स में)

    625पीएस (लॉन्च कंट्रोल के साथ 761पीएस)

    टॉर्क

    630एनएम (बूस्ट मोड के साथ 640 एनएम 2.5 सेकंड्स में)

    830एनएम

    1050एनएम

    टॉप स्पीड

    245किलोमीटर प्रति घंटा

    250किलोमीटर प्रति घंटा

    260किलोमीटर प्रति घंटा

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    4.1 सेकंड्स में

    3.6 सेकंड्स में

    2.8 सेकंड्स में

    ऑडी ने ई-ट्रोन जीटी के केबिन लेआउट को ड्राइवर फोकस्ड रखा है। इसके डैशबोर्ड पर केवल दो स्क्रीन्स: डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मल्टीमीडिया इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि ड्राइवर की तरफ पोजिशन है। ऑडी ए8 और ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह ई-ट्रॉन जीटी में तीसरी टच डिस्प्ले नहीं दी गई है। 

    ई-ट्रॉन जीटी को एक 4 सीटर फैमिली कार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी रियर सीट्स काफी कंफर्टेबल है। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ का फीचर भी मौजूद है जिससे केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है और रियर पैसेंजर्स को ओवरऑल एक अच्छा एंबियांस भी मिलता है। 

    ऑडी ई-ट्रोन जीटी की प्राइस 1 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी,जगुआर आई पेस और दूसरे ऑडी ई-ट्रोन मॉडल्स से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन जीटी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है