• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 मारुति ई विटारा की बुकिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आई सामने

    ई विटारा कर रहे हैं बुक? हम आपके लिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आए हैं!

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 17, 2026 18:43 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2026 18:43 IST
    last updated onFeb 17, 2026 18:43 IST
    200 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti e Vitara

    मारुति सुजुकी ने ई विटारा को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस गाड़ी की इंट्रोडक्ट्री कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई मारुति ई विटारा मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की कार है, जिसमें शानदार स्टाइलिंग, फीचर लोडेड केबिन और दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं।

    लॉन्च होने के बाद अब ग्राहक इसकी बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जरूर जानना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि नई मारुति ई विटारा को ऑनलाइन कैसे बुक किया जा सकता है :- 

    इस इलेक्ट्रिक कार को कैसे बुक करें?

    बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले नेक्सा ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर जाएं।

    • अपना नाम और मोबाइल नंबर डालें, फिर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें।

    • फोन पर भेजे गए ओटीपी को डालकर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

    • अपनी पसंदीदा गाड़ी, वेरिएंट और कलर चुनें।

    • अब डीलरशिप चुनें, बाकी सभी डिटेल्स भरें और 21,000 रुपये का भुगतान करके बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें।

    • पेमेंट पूरा हो जाने के बाद आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी और फिर गाड़ी के शोरूम में पहुंचने पर डीलरशिप आपसे टेस्ट ड्राइव के लिए संपर्क करेगी।

    मारुति ई विटारा से जुड़ी जानकारी 

    मारुति ई विटारा की एक्सटीरियर डिजाइन काफी मॉडर्न और आकर्षक है। इसमें चौड़ा बंपर और बॉडी क्लैडिंग दी गई है जो इसे दमदार लुक देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में शार्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, स्लीक 3-पॉइंट मैट्रिक्स वाय-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, और डीआरएल्स की तरह वाय-शेप्ड डिजाइन वाली रैपअराउंड 3-पॉइंट मैट्रिक्स एलईडी टेललाइट दी गई है जो इसे अच्छी रोड प्रजेंस देने में मदद करेगी। 

    Maruti e Vitara

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और टैन कलर थीम के साथ नया डुअल स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी हद तक डुअल स्क्रीन सेटअप से घिरा हुआ है। पीछे की तरफ इसमें बड़ी विंडो और इलेक्ट्रिक सनरूफ मौजूद होने के कारण स्पेशियस एक्सपीरिएंस मिलता है। बेहतर कंफर्ट के लिए इसमें पीछे वाली सीट पर स्लाइडिंग और रेक्लाइनिंग फंक्शन भी दिया गया है। 

    Maruti e Vitara

    ई विटारा गाड़ी में डुअल स्क्रीन लेआउट (10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट), 10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, पीएम2.5 केबिन एयर फिल्टर, इंफिनिटी साउंड सिस्टम, राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, और कई ड्राइव मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    भारत एनकैप से ई विटारा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। सुरक्षा के लिए इसमें एक्स एयरबैग, फ्रंट और रियर ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट के साथ लेवल-2 एडीएएस सूट दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    मारुति ई विटारा भारतीय वर्जन में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    बैटरी पैक 

    49केडब्लूएच 

    61केडब्लूएच 

    पावर

    144 पीएस

    174 पीएस

    टॉर्क

    193 एनएम

    193 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (डब्लुएलटीपी साइकिल) 

    344 किलोमीटर

    426 किलोमीटर 

    मुकाबला 

    मारुति ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7, एमजी विंडसर और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों से रहेगा।  

    आपको नई मारुति ई विटारा में कौनसी चीज सबसे ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है