किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट एचटीके प्लस में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।
- Write a कमेंट

किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। यह एमपीवी कार तीन वेरिएंट : एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में आती है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन : 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट एचटीके प्लस में क्या कुछ मिलता है खास डालेंगे इस पर एक नजर :-
आगे की डिजाइन

किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट एचटीके प्लस में एलईडी लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं। आगे की तरफ इसमें टॉप वेरिएंट के मुकाबले कोई फर्क नजर नहीं आता है। फ्रंट पर इसमें क्लीन, क्लोज़्ड-ऑफ ग्रिल और एंगुलर एलईडी डीआरएल्स दी गई है जिसके बीच में स्लिम एलईडी लाइट बार पोजिशन किया गया है। आगे की साइड इसमें ट्राएंगुलर हाउसिंग वाले 3-पॉड हेडलैंप्स दिए गए हैं जो इसे काफी शार्प लुक देते हैं। फ्रंट बंपर पर इसमें ब्लैक क्लैडिंग और सिल्वर एलिमेंट्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें नीचे की तरफ रेक्टेंगुलर पिक्सेल-टाइप एलईडी फॉग लैंप्स भी पोजिशन किए गए हैं।
साइड

इसमें व्हील आर्क और लोअर पेनल्स के आसपास ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जिससे इसे काफी दमदार लुक मिलता है। इसमें डोर हैंडल्स और आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) पर बॉडी कलर फिनिश दी गई है। राइडिंग के लिए इसमें एरो कवर के साथ 16-इंच ऑल ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में बड़े 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं।
पीछे की डिजाइन

पीछे की तरफ इसमें दोनों साइड पर एंगुलर टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे चौड़े एलईडी लाइट बार से कनेक्ट किया गया है। इसमें पीछे वाले बंपर पर सिल्वर इंसर्ट के साथ चौड़ी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है।
इंटीरियर

केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और बेज कलर डैशबोर्ड के साथ ब्लैक फैब्रिक और सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। जबकि, कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट में लेदरेट सीटों के साथ ट्राइटन नेवी और बेज कलर केबिन थीम दी गई है जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है।

इसके डैशबोर्ड का लेआउट एकदम साफ-सुथरा है और इस पर कनेक्टेड स्क्रीन और पतले एसी वेंट्स दिए गए हैं। इस गाड़ी के लोअर सेंटर कंसोल में स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, और एसी और इंफोटेनमेंट कंट्रोल्स को आसानी से एक्सेस किया जाने वाला पैनल दिया गया है।
कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट में ब्लैक कलर का स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में डुअल-टोन लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इस वेरिएंट में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ नहीं दिया गया है।
यह एक 7-सीटर कार है, क्लाविस ईवी में सेकंड रो पर सनशेड, दो इंडिविजुअल हेडरेस्ट और फोल्डेबल सेंटर आर्मरेस्ट की सुविधा दी गई है।
फीचर और सेफ्टी

कैरेंस क्लाविस एचटीके प्लस वेरिएंट में इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए डुअल 12.25-इंच टचस्क्रीन, री-जेनरेशन को एडजस्ट करने के लिए पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में एयर प्यूरीफायर, ड्राइवर साइड के लिए पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ज्यादा प्रीमियम 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग , पैनोरमिक सनरूफ और व्हीकल-2-लोड (वी2एल) चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
बैटरी पैक, मोटर व रेंज
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीके प्लस वेरिएंट में केवल स्मॉल 42 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में बड़े 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक की चॉइस भी मिलती है और इसकी सर्टिफाइड रेंज 490 किलोमीटर तक है।
यहां देखें क्लाविस ईवी एचटीके प्लस के स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी पैक |
42 केडब्ल्यूएच |
| मोटर |
1 |
| पावर |
135 पीएस |
| टॉर्क |
255 एनएम |
| एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज |
404 किलोमीटर |
कीमत और मुकाबला

किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीके प्लस की कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका सबसे करीबी मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। यह एमपीवी कार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व ईवी जैसी एसयूवी को भी कड़ी टक्कर देगी।














