• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 बीवाईडी सील लॉन्च, कीमत 41 लाख रुपये से शुरू

    बेस मॉडल डायनामिक की प्राइस में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन टॉप लाइन मॉडल प्रीमियम और परफॉर्मेंस की कीमत 15,000 तक बढ़ी है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 28, 2025 19:24 ist
    info icon
    published onApr 28, 2025 19:24 IST
    last updated onApr 28, 2025 19:24 IST
    162 Views
    • Write a कमेंट

    • 2025 बीवाईडी सील की कीमत की घोषणा हो गई है।

    • बेस मॉडल डायनामिक की रेट नहीं बदली है।

    • टॉप लाइन वेरिएंट्स प्रीमियम और परफॉर्मेंस 15,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

    • इसमें अपडेट एसी, पावर सनशेड और वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • प्रीमियम वेरिएंट में फ्रीक्वेंशी-सिलेक्टिव डैम्पर्स, और परफॉर्मेंस वेरिएंट में नया डिसूस-सी सिस्टम दिया गया है।

    2025 बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह तीन वेरिएंट: डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। इसकी शुरूआती कीमत में बदलाव नहीं हुआ है, जबकि मिड वेरिएंट प्रीमियम और टॉप मॉडल परफॉर्मेंस की प्राइस 15,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    चाइनीज इलेक्ट्रिक कार के फीचर और पावरट्रेन में कुछ अहम अपडेट हुए हैं जिनके बारे में आगे बताया गया है। लेकिन उससे पहले हम नजर डालते हैं इसकी नई प्राइस लिस्ट पर:

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    डायनामिक

    41 लाख रुपये

    41 लाख रुपये

    बदलाव नहीं

    प्रीमियम

    45.70 लाख रुपये

    45.55 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    परफॉर्मेंस

    53.15 लाख रुपये

    53 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    फीचर और सेफ्टी

    नए अपडेट के साथ सील सेडान की फीचर लिस्ट को अपग्रेड किया गया है और इसमें पावर्ड सनशेड व वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, इनके अलावा पैनोरमिक सनरूफ में नई सिल्वर पेंटेड डिमिंग केनोपी, बड़े कंप्रेसर सिस्टम के साथ अपडेट एसी और एयर प्यूरीफिकेशन के लिए एक नया मॉड्यूल दिया गया है। मिड वेरिएंट प्रीमियम में फ्रीक्वेंशी-सिलेक्टिव डैम्पर्स (एफएसडी) भी दिया गया है। टॉप मॉडल परफॉर्मेंस में नया डिसूस-सी सिस्टम दिया गया है जो कंफर्ट को बेहतर करने के लिए प्रति सेकंड हजारों इनपुट के आधार पर रियल-टाइम में डैम्पर्स को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट करता है।

    इनके अलावा बीवाईडी सील में पहले की तरह रोटेटिंग 15.6-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, दो वायरलेस फोन चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वी2एल टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, एनएफसी कार्ड की और 12-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलना जारी है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें ड्यूल-जोन ऑटो एसी और वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट दी गई है। ड्राइवर सीट को 8 तरह से पावर एडजस्ट किया गया है जिसमें मेमोरी फंक्शन और 4 लंबर पावर एडजस्टेमेंट भी मिलते हैं। वहीं को-ड्राइवर सीट छह तरह से पावर एडजस्ट होती है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    बैटरी पैक और रेंज

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलता है।

    बैटरी पैक

    61.44 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    पावर

    204 पीएस

    313 पीएस

    530 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम

    360 एनएम

    670 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    510 किलोमीटर

    650 किलोमीटर

    580 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    7.5 सेकंड

    5.9 सेकंड

    3.8 सेकंड

    कंपेरिजन

    बीवाईडी सील का मुकाबला किआ ईवी6, हुंडई आयनिक 5 और वोल्वो सी0 रिचार्ज से है।

    यह भी देखें: बीवाईडी सील ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    बीवाईडी सील पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीवाईडी सील

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है