• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कार सेफ्टी टिप्स: गाड़ी में डैशकैम लगाने के हैं ये 5 फायदे, डालिए एक नजर

    ये कैमरा विंडस्क्रीन के जरिए रोड के व्यूज़ को रिकॉर्ड करता है और इसका डेटा रिव्यू के लिए रिकॉर्ड हो जाता है। विदेशों में तो ये काफी पॉपुलर फीचर है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 22, 2023 16:37 ist
    info icon
    published onMay 22, 2023 16:37 IST
    last updated onMay 22, 2023 16:37 IST
    693 Views
    • Write a कमेंट

    Dashcam

    डैशकैम नाम से पॉपुलर डैशबोर्ड कैमरा एक छोटा सा कैमरा  होता है जिसे या तो आपके सामने डैशबोर्ड पर या फिर रियर विंडस्क्रीन पर इंस्टॉल किया जाता है। हालांकि हमारे देश में ये इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है क्योंकि लोग इसकी अहमियत नहीं समझते हैं और एक अच्छी क्वालिटी का डैशकैम काफी महंगा साबित होता है। मगर अब इससे होने वाले फायदों को देखते हुए कस्टमर्स अब इसकी अहमियत को समझने लगे हैं। 

    आपके ड्राइव एक्सपीरियंस को कैसे बेहतर बनाता है डैशकैम इन 5 पॉइन्ट्स के जरिए डाले एक नजरः

    इंश्योरेंस क्लेम करने में होती है आसानी

    Dashcam

    यदि आप किसी सड़क हादसे के शिकार हो जाते हैं तो आपके साथ हुई पूरी घटना का विवरण आपको डैशकैम के जरिए मिल सकता है जो कि एक दमदार सबूत के तौर पर आप इंश्योरेंस कंपनी को दिखा सकते हैं। इससे आप एक ओनर के रूप में में इंश्योरेंस एजेंटों द्वारा किसी भी तरह की धोखाधड़ी  या यहां गलत तरीके से होने वाले थर्ड पार्टी क्लेम से भी खुद का बचाव कर सकते हैं। मुख्यतौर पर किसी दूसरे रोड यूजर द्वारा आप पर लगाए जाने वाले बेबुनियाद आरोप के खिलाफ ये एक दमदार सबूत के तौर पर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 

    यहां तक कि आपकी कार चोरी होने के प्रयास तक की जानकारी इसमें रिकॉर्ड की जा सकती है। 

    बेबुनियाद आरोप से बचा सकता है आपको 

    भारत में रोड रेज एक गंभीर समस्या है जिनके कारणों की लिस्ट काफी लंबी है। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी 2 व्हीलर राइडर की गलती होती है और वो आप पर ही गलत तरह से कार ड्राइव करने के आरोप लगा देते हैं। उदाहरण के तौर पर आपको कोई राइडर गलत तरीके से कट मार देता है और उसे टक्कर लग जाती है जिसके बाद वो सारा दोष आप पर मढ़ देता है। कई बार तो जानबूझकर कई लोग आपकी गाड़ी के नीचे आने का प्रयास कर डालते हैं और आपसे हर्जाना मांगने लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आप डैशकैम के जरिए आप पुलिस या कोर्ट को सबूत दिखा सकते हैं कि इसमें आपकी कोई गलती नहीं थी। 

    यह भी देखेंः 500 रुपये से कम बजट वाली यह 7 कार एसेसरीज़ आपकी जिंदगी को बना देगी आसान, देखिए पूरी लिस्ट

    इसके अलावा कई बार ट्रैफिकर्मियों की चालाकी से आपको नियमों का उल्लंघन करने के दोषी ठहराने के दौरान भी ये आपके काफी काम आ सकता है। यदि आपकी कोई गलती नहीं है तो आप डैशकैम की रिकॉर्डिंग दिखाकर भारी चालान से बच सकते हैं। 

    कार चोरी होने से बचा सकता है ये 

    Dashcam

    हालांकि डैशकैम पूरी तरह से आपकी कार चोरी ना होने देने से बचाव नहीं करता है मगर ये उसके प्रयास को रिकॉर्ड कर सकता है। कई डैशकैम में इनबिल्ट जीपीएस भी लगा होता है और ये इग्निशन ऑफ होने की तक की रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होते हैं। कई कैमरा की रिकॉर्डिंंग तो आप अपने फोन तक में देख सकते हैं और इससे अपनी कार की लोकेशन का भी पता लगा सकते हैं। 

    गलत ड्राइविंग की भी दे सकता है जानकारी

    यदि कोई गलत तरीके से व्हीकल ड्राइव कर रहा है तो आपके डैशकैम में उसकी भी रिकॉर्डिंग हो सकती है जो आप सबूत के तौर पर पुलिस को दे सकते हैं। इससे सड़कें तो सुरक्षित रहेंगी ही साथ ही पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यदि आप किसी मेट्रो सिटी में रहते हैं तो आप ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वीडियो शेयर कर सकते हैं या स्थानिय पुलिस के ट्विटर हैंडल को वो वीडियो टैग कर सकते हैं। इससे पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज भी करेगी और उन्हें इसका सबूत भी आपको देना होगा। 

    कुछ बेहद खूबसूरत पलों की भी हो जाती है रिकॉर्डिंग 

    Dashcam

    डैशकैम होने का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि यदि आप किसी खूबसूरत जगह पर रोड ट्रिप के लिए जाते हैं तो आपकी कार में लगे डैशकैम में वो सब बेहद खूबसूरत नजारे कैद हो जाएंगे जो ड्राइव करते हुए आप देखने से चूक जाते हैं। कई अच्छी क्वालिटी के कैमरा से अच्छी क्वालिटी की रिकॉर्डिंग या वीडियो बन जाते हैं जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। 

    ये एसेसरीज अमेजन या फ्लिपकार्ट पर आपको आसानी से मिल जाएंगी। हुंडई की वेन्यू एन लाइन और अपकमिंग एक्सटर में ड्युअल डैश कैमरा का फीचर दिया गया है। एक बड़ी कारमेकर होने के नाते इस कंपनी ने डैशकैम की अहमियत को समझा और हमारा मानना है कि ये ट्रेंड दूसरी कंपनिया भी फॉलो करना शुरू करेंगी। दूसरी तरफ गूगल भी स्मार्टफोन को डैशकैम के रूप में काम करने का फीचर देने पर काम कर रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है