• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन और जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट लॉन्च, कीमत 14.08 लाख रुपये से शुरू

    नए जीटी वेरिएंट्स में स्मोक्ड हेडलाइटें, ब्लैक अलॉय व्हील और ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम जैसे नए अपडेट दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 22, 2024 18:50 ist
    info icon
    published onApr 22, 2024 18:50 IST
    last updated onApr 22, 2024 18:50 IST
    401 Views
    • Write a कमेंट

    • जीटी लाइन वेरिएंट्स में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    • इसकी कीमत रेगुलर हाइलाइन 1-लीटर वेरिएंट से 20,000 रुपये ज्यादा है।

    • जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट्स में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    • दोनों में ब्लैक कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं, जबकि जीटी प्लस स्पोर्ट में रेड हाइलाइट्स भी दिए गए हैं।

    • नए वेरिएंट्स की बुकिंग मार्च 2024 में ही शुरू हो गई थी।

    फोक्सवैगन ने टाइगन एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, जिन्हें टाइगन जीटी लाइन और टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट नाम से पेश किया गया है। ये दोनों नए वेरिएंट्स मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है। इन नए वेरिएंट्स में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे आगे लेकिन उससे पहले नजर डालते हैं इनकी प्राइस लिस्ट परः

    वेरिएंट

    प्राइस

    जीटी लाइन (1-लीटर टर्बो-पेट्रोल)

    जीटी लाइन एमटी

    14.08 लाख रुपये

    जीटी लाइन एटी

    15.63 लाख रुपये

    जीटी प्लस स्पोर्ट (1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल)

    जीटी प्लस स्पोर्ट एमटी

    18.54 लाख रुपये

    जीटी प्लस स्पोर्ट डीसीटी

    19.74 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में कार के केबिन को रखना है ठंडा? फॉलो करें ये आसान टिप्स

    टाइगन जीटी लाइन

    Volkswagen Taigun GT Line Sport

    जीटी लाइन वेरिएंट को जीटी बैजिंग और ब्लैक हाइलाइट्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मिड वेरिएंट हाइलाइन पर बेस्ड है और इसमें इसी वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं, जिनमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रियर पार्किंग कैमरा, और ऑटो एसी शामिल है। इस नए वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी किए गए हैं जिनमें बड़े 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील, स्मोक्ड एलईडी हेडलैंप्स, ब्लैक केबिन, ग्रे स्टिचिंग के साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री, और रेड एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है। इसके अलावा ग्रिल और बैजिंग समेत कई जगह क्रोम के बजाए ब्लैक हाइलाइट्स देखे जा सकते हैं।

    इन सब कॉस्मेटिक अपग्रेड के चलते इसकी कीमत रेगुलर टाइगन हाइलाइन से 20,000 रुपये ज्यादा रखी गई है जो वाजिब भी है।

    टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट

    Volkswagen Taigun GT Plus Sport

    टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह टॉप मॉडल टाइगन जीटी प्लस पर बेस्ड है। इसमें कुछ अतिरिक्त कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं जिनमें फ्रंट ग्रिल, साइड फेंडर और बूट लिड पर रेड कलर जीटी बैजिंग शामिल है। टाइगन के इस वेरिएंट में स्पोर्ट्स रेड-पेंटेड ब्रेक क्लिपर भी दी गई है। बाकी एक्सटीरियर हाइलाइट जीटी लाइन वेरिएंट वाले ही हैं, जिनमें स्मोक्ड हेडलाइट, 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील, और फ्रंट व रियर डिफ्यूजर पर डार्क फिनिश शामिल है।

    Volkswagen Taigun GT Plus Sport Interior

    टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम और सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है, इसके अलावा डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स, सीट, आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील पर रेड कलर स्टिचिंग, और मैटेलिक पेडल दिया गया है।

    टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट में जीटी प्लस वाले फीचर दिए गए हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर फ्रंट सीट, और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    जीटी प्लस स्पोर्ट की कीमत कुछ अतिरिक्त फीचर मिलने के बावजूद रेगुलर जीटी प्लस वेरिएंट की कीमत के बराबर रखी गई है।

    इंजन

    टाइगन जीटी लाइन वेरिएंट्स में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, वहीं जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट्स में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    वेरिएंट

    जीटी लाइन

    जीटी प्लस स्पोर्ट

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी

    प्राइस और कंपेरिजन

    फोक्सवैगन टाइगन की कीमत 11.70 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। टाइगन जीटी वेरिएंट्स का मुकाबला हुंडई क्रेटा एन लाइन, और किया सेल्टोस जीटी लाइन व एक्स-लाइन वेरिएंट्स से है। वहीं फोक्सवैगन एसयूवी के रेगुलर वेरिएंट्स का कंपेरिजन मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है