• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपडेट हुई फोर्स की दमदार ऑफरोडर गुरखा, कीमत 8.38 लाख रूपए से शुरू

    नई गुरखा बीएस-4 मानकों पर खरी उतरती है, इस में आगे और पीछे की तरफ नए स्टील के बम्पर दिए गए हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 20, 2017 18:53 ist
    info icon
    published onMar 20, 2017 18:53 IST
    last updated onMar 20, 2017 18:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्स मोटर्स ने अपनी दमदार ऑफरोडर एसयूवी गुरखा को अपडेट कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.38 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह 3-डोर एक्सप्लोरर और 5-डोर एक्सपीडिशन एडिशन में उपलब्ध है।

    दोनों ही वेरिएंट में सॉफ्ट टॉप और हार्ड-टॉप का विकल्प भी रखा गया है। 3-डोर एक्सप्लोरर वेरिएंट में 4x4 की सुविधा मिलेगी, जबकि 5-डोर एक्सपीडिशन एडिशन में 4x2 ड्राइवट्रेन मिलेगा। स्नॉर्कल पाइप को पहले की तरह ही रखा गया है, इस वजह से गहरे पानी से गुज़रने के दौरान भी इस का इंजन बंद नहीं होता है। 2017 गुरखा के दोनों एक्सल में डिफ्रेंशियल लॉक दिए गए हैं और सस्पेंशन सिस्टम भी नया है। आगे और पीछे की तरफ स्टील के नए बम्पर फॉग लैंप्स के साथ दिए गए हैं।

    अपडेट गुरखा में 2.6 लीटर का 4-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 85 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन नए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। दिलचस्प बात ये है कि नई गुरखा बीएस-4 उत्सर्जन मानकों पर भी खरी उतरती है। इस वजह से अब मेट्रो सिटीज़ यानी बड़े शहरों में भी इसे खरीदा जा सकेगा।

    2017 गुरखा के हार्ड टॉप एक्सप्लोरर वेरिएंट में एसी, नया सेंटर कंसोल और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील समेत कई नए फीचर दिए गए हैं। एक्सपीडिशन वेरिएंट में भी एसी दिया गया है। एक्सपीडिशन वेरिएंट के केबिन में ज्यादा जगह मिलती है, इस में ड्राइवर समेत आठ पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फोर्स गुरखा 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है