• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा बनी दुनिया में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी

    दुनिया के कार बाजार में जापानी कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन का रुतबा कायम है। कार बेचने के मामले में टोयोटा विश्व में पहले पायदान पर बनी हुई है। इस साल जनवरी से नवंबर तक टोयोटा ने 92 लाख 85 हजार से ज्यादा कारें बेचीं। इस मामले में टोयोटा ने अपनी प्रतियोगी जर्मन कंपनी फॉक्सवेगन को करीब 2 लाख कारों के आंकड़े से पछाड़ा है। डीज़ल स्कैंडल में घिरी फॉक्सवेगन ने इस दौरान 90 लाख 95 हजार कारें बेचीं। तीसरे पायदान पर अमेरिका की जनरल मोटर्स है, जिसने 88 लाख 42 हजार कारें बेचीं हैं।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On दिसंबर 28, 2015 19:04 ist
    info icon
    published onDec 28, 2015 19:04 IST
    last updated onDec 28, 2015 19:04 IST
    94 Views
    • Write a कमेंट

    यह भी पढ़ें: नए साल में महंगी होंगी टोयाटा की कारें, तीन फीसदी बढ़ेंगे दाम

    फॉक्सवेगन की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 2.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। डीज़ल स्कैंडल इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है। यह मामला सामने आने के बाद अक्टूबर-2015 से ही कंपनी की बिक्री गिर रही थी। जानकारी के मुताबिक फॉक्सवेगन ने दुनियाभर में करीब 1.10 करोड़ डीज़ल कारों में  ‘चकमा देने वाले’ उपकरण का इस्तेमाल किया, जो उत्सर्जन मानकों और प्रदूषण परीक्षणों को चकमा देने में सक्षम थे।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा की वायोस, थाईलैंड मोटर शो में आई नजर, भारत में होनी है लॉन्च

    घोटाले का असर फॉक्सवेगन के भारत में कारोबार पर भी पड़ा है। कंपनी ने इसी महीने फॉक्सवेगन, स्कोडा और ऑडी ब्रांड की 3.23 लाख कारों को वापस मंगवाने की घोषणा की। इन सभी में 1.2 से 2.0-लीटर, 1.5 और 1.6-लीटर का ईए-189 डीज़ल इंजन लगा है, जो नाइट्रोजन ऑक्साइड का तय सीमा से 40 गुना तक ज्यादा  उत्सर्जन करता है। रिकॉल हुई कारों में अकेले फॉक्सवेगन की 1.98 लाख कारें हैं, वहीं स्कोडा की 88,700 कारें और ऑडी की 36,500 कारें शामिल हैं।  

    यह भी पढ़ें: जल्द लाॅन्च होंगे टोयोटा के 5 नए माॅडल, जानना चाहेंगे आप

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है