• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी स्टोर्म के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक

    भारतीय आॅटोमेकर कंपनी टाटा की एसयवूी सफारी स्टोर्म के लाॅन्च होने से पहले इसकी फोटो, जानकारी और तकनीकी आंकड़ों का ब्यौरा आॅनलाइन लीक हुआ है। टाटा सफारी स्टाॅर्म को पहले से अधिक पावरफुल बनाया जा रहा है। इस कार में वेरीकोर 400 पावर प्लांट दिया जाएगा। यह इंजन 156 पीएस पावर 4000 आरपीएम पर जनरेट करेगा। टाटा सफारी स्टाॅर्म में प्रमुख विकास के रूप में नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा रहा है, वहीं टाॅर्क में भी सुधार किया जाएगा। यह एसयूवी कार अब 400 एनएम टाॅर्क 1750-2500 आरपीएम पर जनरेट करेगी।

    मनीष
    मनीष
    Published On नवंबर 24, 2015 19:09 ist
    info icon
    published onNov 24, 2015 19:09 IST
    last updated onNov 24, 2015 19:09 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    नई सफारी स्टाॅर्म में शामिल पावर प्लांट वेरिकोर 400 के साथ 2.2-लीटर फोर सिलेण्डर डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन वर्तमान सफारी स्टाॅर्म में भी मौजूद है। वेरिकोर 400 यूनिट केवल सफारी स्टाॅर्म के टाॅप वेरिएंट वी एक्स में ही उपलब्ध रहेगा, जबकि इसमे मध्यम और लोअर माॅडल में वर्तमान में दिया जा रहा 150 पीएस पावर जनरेट करने वाला इंजन के साथ ही 5-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

    टाटा सफारी के वेरिकोर 400 वी एक्स वेरिएंट को 0-100 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड तक पहुंचने में केवल 12.8 सेकेण्ड का समय लगेगा, जबकि स्टैण्डर्ड वेरिकोर वेरिएंट को 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड तक पहुंचने में 13.8 सैकेण्ड का समय लेता है। अपडेटेड सफारी स्टोर्म में अधिक टिकाऊ, हल्का सेल्फ एटजस्टिंग क्लच दिया जाएगा। एडजस्टिंग क्लच को सफारी स्टोर्म फेसलिफ्ट में इसी साल जून में पहली बार दिया गया था।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टाटा सफारी स्टॉर्म पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है