• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी लॉन्ग रेंज Vs सिट्रोएन ईसी3: जानिए कौनसी इलेक्ट्रिक कार देती है असल में ज्यादा रेंज

    दावों के अनुसार सिट्रोएन ईसी3 के मुकाबले टाटा पंच ईवी का लॉन्ग रेंज वेरिएंट 100 किलोमीटर की ज्यादा रेंज देता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 28, 2024 12:46 ist
    info icon
    published onMay 28, 2024 12:46 IST
    last updated onMay 28, 2024 12:46 IST
    236 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV vs Citroen eC3

    जनवरी 2024 में टाटा पंच ईवी को लॉन्च किया गया था जिसमें दो तरह के बैटरी पैक: 25 केडब्ल्यूएच और 35 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक से है जिसमें 29.2 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। हमनें सिट्रोएन ईसी3 और टाटा पंच ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट का रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज टेस्ट किया है जिसके नतीजे इस प्रकार से है:

     

    टाटा पंच ईवी लॉन्ग रेंज

    सिट्रोएन ईसी3

    बैटरी पैक

    35 केडब्ल्यूएच

    29.2 केडब्ल्यूएच

    पावर 

    122 पीएस

    57 पीएस

    टॉर्क

    190 एनएम

    143 एनएम

    क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज 

    421 किलोमीटर

    320 किलोमीटर

    टेस्टेड ड्राइविंग रेंज

    258.6 किलोमीटर

    257 किलोमीटर

    मगर रियल वर्ल्ड टेस्ट में हमनें पाया कि इन दोनों की रेंज लगभग बराबर ही है। 

    बड़ा बैटरी पैक होने के कारण सिट्रोएन ईसी3 के मुकाबले टाटा पंच ईवी लॉन्ग रेंज वेरिएंट 65 पीएस की ज्यादा पावर और 49 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। ज्यादा परफॉर्मेंस देने के कारण ही इसकी रेंज कम हो जाती है। 

    नोट:किसी इलेक्ट्रिक कार की रेंज उसकी बैटरी की कंडीशन,ड्राइविंग कंडीशन और मौसम की परिस्थिती पर काफी निर्भर करती है। 

    दोनों कारों में क्या कुछ दिया गया है खास

    यदि आप एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन देख रहें है और आपके लिए रेंज काफी महत्व रखती है तो फिर सिट्रोएन ईसी3 आपके लिए बेहतर रहेगी। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक मैनुअल एसी और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं और जुलाई से सिट्रोएन की सभी कारों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे जिनमें ईसी3 भी शामिल है। ईसी3 में ज्यादा केबिन स्पेस और बेहतर राइड क्वालिटी का भी फायदा मिलता है। 

    Tata Punch EV Adventure Long Range Interior

    हालांकि यदि आप बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर लोडेड केबिन एक्सपीरियंस चाहते हैं तो पंच ईवी आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित होगी। सिट्रोएन ईसी3 के टॉप वेरिएंट की कीमत पर आप पंच ईवी का मिड वेरिएंट लॉन्ग रेंज एडवेंचर ले सकते हैं जिसमें आपको क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ब्रेकिंग रीजनरेशन मोड के लिए पैडल शिफ्टर, ऑटोमैटिक एसी और एक एयर प्योरिफायर जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। ये फीचर्स आपको ईसी3 के वेरिएंट में नहीं मिलेंगे। 

    इसके अलावा पंच ईवी में आपको छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाएंगे। 

    प्राइस रेंज 

    टाटा पंच ईवी लॉन्ग रेंज

    सिट्रोएन ईसी3

     12.99 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये

     12.76 लाख रुपये से लेकर 13.41 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच ईवी 2024-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है