• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच बनी 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, मारुति का 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

    2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में वैगन आर को दूसरी और अर्टिगा को तीसरी पोजिशन मिली

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 07, 2025 19:30 ist
    info icon
    published onJan 07, 2025 19:30 IST
    last updated onJan 07, 2025 19:30 IST
    703 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch is bestselling car of 2025

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में अभी तक मारुति कार का दबदबा कायम था, लेकिन अब 40 साल के बाद 2024 में टाटा पंच ने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। कंपनी पिछले साल इस गाड़ी की 2 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब हुई। टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी की लिस्ट में टॉप पर रही, जबकि लिस्ट की बाकी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति वैगन आर और मारुति अर्टिगा रही। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें पंच माइक्रो एसयूवी के रेगुलर मॉडल और इलेक्ट्रिक वर्जन दोनों की सेल्स शामिल है। यहां देखें 2024 में टाटा पंच कार की किस महीने कितनी यूनिट्स बिकी:

    महीना 

    बेची गई यूनिट्स 

    जनवरी 

    17,978 यूनिट्स 

    फरवरी 

    18,438 यूनिट्स 

    मार्च 

    17,547 यूनिट्स 

    अप्रैल 

    19,158 यूनिट्स 

    मई 

    18,949 यूनिट्स 

    जून 

    18,238 यूनिट्स 

    जुलाई 

    16,121 यूनिट्स 

    अगस्त 

    15,643 यूनिट्स 

    सितंबर 

    13,711 यूनिट्स 

    अक्टूबर 

    15,740 यूनिट्स 

    नवंबर 

    15,435 यूनिट्स 

    दिसंबर 

    15,073 यूनिट्स 

    कुल 

    2,02,031 यूनिट्स 

    Tata Punch EV

    टाटा पंच ने जून 2024 तक 17,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसमें से अप्रैल महीने में इस गाड़ी की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। जबकि, इसकी सेल्स जुलाई से सितंबर महीने में कम रही। वहीं, अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान जब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की प्राइस कम हुई थी तब इसकी सेल्स बढ़ कर 15,000 से ज्यादा यूनिट्स पहुंच गई थी। ऐसा ही सेल्स फिगर 2024 के आखिरी दो महीने में भी देखने को मिला।

    टाटा पंच को क्या चीज बनाती है पॉपुलर?

    Tata Punch

    टाटा पंच को दूसरी सब-4 मीटर एसयूवी कार के मुकाबले ज्यादा सस्ते ऑप्शन के तौर पर 2021 में लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी ने एक नया माइक्रो एसयूवी सेगमेंट तैयार किया। इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई एक्सटर से है। इस नए सेगमेंट ने एसयूवी बॉडी स्टाइल को ग्राहकों के लिए काफी एक्सेसिबल बना दिया।

    टाटा की दूसरी कारों की तरह पंच को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इस गाड़ी में सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। एक्सटर की लॉन्चिंग के बाद टाटा ने पंच में सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे कई सारे नए फीचर शामिल किए, जिससे यह सेगमेंट की फीचर लोडेड कार बन गई।

    Tata Punch 1.2-litre naturally aspirated petrol engine

    इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 88 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। अगस्त 2023 में इसका सीएनजी वर्जन लॉन्च किया गया, जिसमें ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी शामिल की गई।

    Tata Punch EV

    2024 की शुरुआत में इस माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन टाटा पंच ईवी पेश किया गया। टाटा ने रेगुलर पंच से पंच ईवी को अलग दिखाने के लिए इसके फ्रंट लुक को अपडेट किया और इसमें कई मॉडर्न लाइटिंग एलिमेंट के साथ 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे अपमार्केट फीचर भी शामिल किए। पंच ईवी को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें छह एयरबैग भी शामिल किए गए। टाटा की दूसरी कारों की तरह पंच ईवी भी 5-स्टार सेफ्टी रेटेड है। टाटा पंच ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं और इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 365 किलोमीटर तक है।

    Tata Punch EV

    यह सभी चीज़ें टाटा पंच कार को इस प्राइस पॉइंट पर एक शानदार ऑप्शन बनाती है। टाटा पंच रेगुलर मॉडल की कीमत 6.13 लाख रुपए से 10.15 लाख रुपए के बीच है, जबकि टाटा पंच ईवी की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 14.29 लाख रुपए के बीच है।

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है