• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महाराष्ट्र में अप्रैल 2019 से पहले बिके वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हुई अनिवार्य, जानिए कैसे करें अप्लाय

    नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रैल 2019 से पहले बिके सभी वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 10, 2025 16:20 ist
    info icon
    published onMar 10, 2025 16:20 IST
    last updated onMar 10, 2025 16:20 IST
    680 Views
    • Write a कमेंट

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। 31 मार्च 2025 से पहले ऐसे सभी वाहनो को ये नंबर प्लेट लगवानी होगी। 

    यदि आपको ये नंबर प्लेट लेेने के बारे में कोई कंफ्यूजन है है तो आपको आगे पूरे स्टेप्स के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही,साथ ही एक बात और जरूरी है कि आपको इस वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा धैर्य रखना होगा क्योंकि पेज लोड होने में समय लग सकता है। 

    नोट: बता दें कि आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए केवल तभी आवेदन कर सकते हैं यदि आपका व्हीकल महाराष्ट्र राज्य में अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड है।

    पहला स्टेप- अपना आरटीओ चुनें

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    पहला काम आपको ये करना है कि इस लिंक पर जाएं और अपना शहर/आरटीओ चुनें जहां आपकी कार रजिस्टर्ड है। 

    दूसरा स्टेप- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक करें

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    यदि आप पहली बार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेने जा रहे हैं तो अपना शहर चुनने के बाद ‘Book High Security Registration Plate’ में जाकर ‘Book’ करें। यदि आपकी मौजूदा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डैमेज हो गई है तो आप रिप्लेसमेंट प्लेट को भी ऑर्डर कर सकते हैं। 

    तीसरा स्टेप- बुकिंंग डीटेल्स दर्ज करें 

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    इस स्टेप में आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,चेसिस नंबर,इंजन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। बता दें कि आपको अपने चेसिस और इंजन के आखिरी 5 नंबर ही दर्ज करने होंगे। 

    चौथा स्टेप- अपनी कॉन्टेक्ट डीटेल्स दर्ज करें 

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    अब आपको व्हीकल ओनर का नाम,बिलिेंग का पता और ई मेल आईडी दर्ज करनी है। 

    पांचवा स्टेप- ओटीपी वेरिफाय करें 

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    आपके मोबाइल नंबर पर आने वाला ओटीपी वेरिफाय करें। 

    छठा स्टेप - डिलीवरी का मोड चुनें

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    ओटीपी वेरिफाय होने के बाद आपको दो ऑप्शंस मिलेंगे। या तो आप सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाए या फिर आपके घर के पते पर भी रजिस्ट्रेशन प्लेट डिलीवर हो सकती है। यदि आप होम डिलीवरी का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको बाइक की प्लेट के लिए अतिरिक्त 125 रुपये देने होंगे और कार के लिए 250 रुपये डिलीवरी चार्ज के तौर पर देने होंगे। 

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    इस सर्विस की उपलब्धता के लिए आपके घर पर नंबर प्लेट की डिलीवरी के लिए आपको अपना पिनकोड दर्ज करना होगा। यदि वो सेवा उपलब्ध है तो ठीक और यदि नहीं तो आपको मैनुअली सेंटर को सलेक्ट करना होगा। 

    होम डिलीवरी चुनने के बाद आपको अपने नजदीकी ऑथोराइज्ड फिटमेंट सेंटर से नंबर प्लेट लगवाने के लिए संपर्क करना होगा। आप इसी पोर्टल पर जाकर नजदीकी डीलरशिप देख सकते हैं। 

    सातवा स्टेप- होम डिलीवरी उपलब्ध नहीं होने पर सेंटर से अपॉइन्टमेंट लें  

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    अपने आसपासे सेंटर्स ढूंढने के लिए अपना शहर चुनें और पिनकोड दर्ज करें। फिर आपको सभी सेंटर्स की लिस्ट दिखेगी जिसमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार एक सेंटर चुनना होगा। 

    आठवा स्टेप - अपॉइन्टमेंट का दिन और समय चुनें 

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    सेंटर या डीलर ​को सलेक्ट करने के बाद आपको किसी एक तारीख पर टाइम स्लॉट्स दिख जाएंगे। आपको अपनी सुविधा के अनुसार उसे चुनना होगा। 

    नवा स्टेप -बुकिंग समरी देखें

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    इंस्टॉलेशन का स्लॉट सलेक्ट करने के बाद आपको बुकिंग की डीटेल्स मिल जाएंगी। लेकिन आगे बढ़ने से पहले पूरी डीटेल्स को अपनी तरफ से वेरिफाय कर लें। 

    दसवा स्टेप- फाइनल पेमेंट

    HSRP Mandatory In Maharashtra For Vehicles Sold Before April 2019: How To Get Yours By Applying Online

    अब बारी है पेमेंट करने की जिसमें कार के लिए आपको 745 रुपये देने होंगे जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। आप यूपीआई,डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पैसे भर सकते हैं। 2 व्हीलर और ट्रेक्टर के लिए आपको 450 रुपये देने होंगे जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। 

    आखिरी स्टेप: रसीद डाउनलोड करें 

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक करने के बाद अपनी रसीद डाउनलोड कर लें और सेंटर पर जाने से पहले अपनी आरसी और आई प्रूफ ले जाना ना भुलें। 

    क्या होती हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

    HSRP number plate

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में यूनीक नंबर और कोड होते हैं। इनमें एक नॉन रियूजेबल लॉक्स होते हैं जिनके टूटने के बाद ये नंबर प्लेट दोबारा नहीं लगाई जा सकती है। सरकार की ओर से अप्रैल 2019 के बाद मैन्यूफैक्चर हुई सभी गाड़ियों पर ये नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई थी और इसकी अनिवार्यता का मकसद वहान संबंधी अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़ा था। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    7 कमेंट्स
    1
    D
    dnyanoba narayanrao kasale
    Nov 12, 2025, 4:32:29 PM

    Model 15 11 2019 ka. Hai gadi parmit thi abhi pravet ho gai to h s r p kaise kre

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kalhyaan b gugilam
      May 27, 2025, 3:28:56 PM

      If the vehicle is in different state how to get the HSRP. Say for eg. if the vehicle is registered of MH and it is in KAR, how to get it installed. Job holders keep changing from one state to another.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        narendra shankar sonawane
        Mar 30, 2025, 7:17:15 PM

        Being sr.citizon ,I can't go RTO office or where I purchased two wheeler.So can I register my name in MH 18 (maharashtra) instead of MH 19 .If so , please tell me way to solve my problem.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है