• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कुछ ऐसी होगी स्कोडा कामिक कॉम्पैक्ट एसयूवी

    इसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा 

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 31, 2019 12:48 ist
    info icon
    published onJan 31, 2019 12:40 IST
    last updated onJan 31, 2019 12:48 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने हाल ही में अपने विज़न एक्स कॉन्सेप्ट पर बनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम की घोषणा की थी। कंपनी ने इसे कामिक नाम दिया है। अब कंपनी ने कामिक के स्केच से भी पर्दा उठा दिया है। 

    स्केच से स्कोडा कामिक की डिज़ाइन कोडिएक एसयूवी से प्रभावित लग रही है। लेकिन स्कोडा के डिजाइनर्स ने इसे अलग बनाने की पूरी कोशिश की है। इसमें पारम्परिक हैडलैंप वाले स्थान पर एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट दी गई है, वहीं हैडलैंप को बम्पर पर पोजीशन किया गया है। कार की टेललैंप भी फ्रेश डिज़ाइन लिए हुए है। लेकिन यह अब भी सी-पैटर्न में ही आएगी, जिसके लिए स्कोडा जाना जाता है। वहीं, स्केच के अनुसार रियर में रेगुलर लोगो की जगह कार के बूट पर 'स्कोडा' लिखा होगा। 

    स्कोडा कामिक को मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2019 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। स्कोडा कामिक को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में, फॉक्सवेगन ग्रुप अपने "2020 इंडिया 2.0" बिज़नेस प्लान के तहत एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म का भारत में स्थानीयकरण करने में जुटी है। जिसके बाद इस पर बेस्ड कारों को लॉन्च किया जाएगा। इन्हीं कारों में से एक स्कोडा कामिक भी है। लॉन्च के बाद भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो डस्टर, कैप्चर और टाटा हैरियर से होगा। 

    स्कोडा चीन में पहले ही कामिक नाम से एक कार बेचती है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाली कामिक चीन के मॉडल से भिन्न होगी। यह न केवल डिज़ाइन के लिहाज़ से चीन में बिकने वाली कामिक से अलग होगी, बल्कि इसे नए प्लेटफार्म पर भी बनाया जाएगा। स्कोडा चीन में बिकने वाली कामिक को अपडेट करेगी या नहीं, फ़िलहाल इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद हैं जेनेवा मोटर शो के दौरान कामिक से जुड़ी और भी नई जानकारियां सामने आएगी। 

    यह भी पढ़ें : 2019 स्कोडा सुपर्ब कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च, कीमत 23.99 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कामिक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है