• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई लैंड रोवर डिफेंडर, जानिए कब होगी लॉन्च

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा, भारत में इसे कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘जल्द आएगी’ टैगलाइन के साथ लिस्ट किया हुआ है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 27, 2019 16:07 ist
    info icon
    published onMay 27, 2019 16:07 IST
    last updated onMay 27, 2019 16:07 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    Next-gen Land Rover Defender Spied Testing In India For The First Time

    नई लैंड रोवर डिफेंडर को बैंगलुरू की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई कार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने रजिस्टर किया है। अनुमान लगया जा रहा है कि कंपनी कार के ओबीडी सिस्टम और अन्य सोफ्टवेयर को चेक रही है।

    Next-gen Land Rover Defender Spied Testing In India For The First Time

    कैमरे में टू-डोर डिफेंडर का शॉर्ट व्हीलबेस वेरिएंट कैद हुआ है। कंपनी ने इसे पूरी तरह से कवर किया हुआ है, हालांकि इसके बावजूद भी कार से जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। नई डिफेंडर को नए एमएलए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। कंपनी ने इस कार में अभी पुरानी स्कूल बस वाली छवि को बरकरार रखा है। इस में स्कवायर हैडलैंप और रेक्ड ए-पिलर दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस में चौड़े व्हील-आर्क, मल्टीपल अलॉय व्हील के साथ आएंगे। लैंड रोवर डिफेंडर में अलग-अलग साइज के व्हील का विकल्प दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार में टेलगेट पर स्पेयर माउंट व्हील नहीं दिया गया है।

    Next-gen Land Rover Defender Spied Testing In India For The First Time

    नई लैंड रोवर डिफेंडर में नया 2.0 लीटर इंजेनियम इंजन दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में जगुआर ई-टाइप इलेक्ट्रिक की तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प भी दे सकती है।

    नई लैंड रोवर डिफेंडर की 1.2 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा टेस्ट ड्राइव हो चुकी है। कंपनी ने इसे आर्कटिक क्षेत्र, कोलोराडो के रॉकी पर्वत और दुबई के रेत के टीलो समेत कई अलग-अलग एनवायरमेंट में टेस्ट किया है। कंपनी का कहना है कि नई डिफेंडर 45,000 तरह के टेस्ट से गुजरेगी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई लैंड रोवर डिफेंडर को साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। यहां इसका मुकाबला जीप रैंगलर, टोयोटा लैंड क्रूज़र और मर्सिडीज जी-क्लास से होगा। भारत में लॉन्च के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसे लैंड रोवर की भारतीय वेबसाइट पर ‘जल्द आएगी’ टैगलाइन के साथ लिस्ट किया हुआ है।

    यह भी पढें : रेंज रोवर स्पोर्ट में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन, नई कीमत 86.71 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है