• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    ईकोस्पोर्ट में नया 1.5 लीटर ईकोब्लू डीज़ल इंजन दिया गया है, इसकी पावर है

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 07, 2017 16:55 ist
    info icon
    published onSep 07, 2017 16:55 IST
    last updated onSep 07, 2017 16:55 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Ford EcoSport facelift

    फोर्ड ने यूरोप में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट नवंबर 2016 में अमेरिका में पेश किया था। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं।

    फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिलेगा, इस में नया 1.5 लीटर ईकोब्लू डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 125 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, इसके माइलेज का दावा 22 किमी प्रति लीटर है। कंपनी के अनुसार यूरोप में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट शुरूआत में ऑल-व्हील-ड्राइव में मिलेगी, बाद में इस में फ्रंट-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी दिया जाएगा।

    नए डीज़ल इंजन के अलावा मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर टीडीआई डीज़ल इंजन भी इस में मिलेगा, यह इंजन भारत में उपलब्ध ईकोस्पोर्ट में भी दिया गया है। इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 205 एनएम है। पुराने मॉडल में यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा था, कंपनी के अनुसार फेसलिफ्ट मॉडल में यह इंजन भी नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.0 लीटर का ईकोबूस्ट टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, यह इंजन भी नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    Ford EcoSport Facelift

    यूरोप में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट के सभी इंजन के साथ नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। देखने वाली बात ये होगी कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में कंपनी 1.5 लीटर ईकोब्लू डीज़ल इंजन देती है या नहीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    Ford EcoSport Facelift

    फेसलिफ्ट मॉडल के अलावा कंपनी ने यूरोप में ईकोस्पोर्ट के स्पोर्टी वर्जन एसटी लाइन से भी पर्दा उठाया है। एसटी लाइन ईकोस्पोर्ट में ड्यूल-टोन कलर और नए व्हील समेत कई नए फीचर दिए गए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं।

    Ford EcoSport Facelift

    चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट में भी कंपनी ड्यूल-टोन कलर का विकल्प रख सकती है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन से होगा।

    यह भी पढें : क्या उम्मीदें हैं फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट से, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है