• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में मित्सुबिशी एकबार फिर से करेगी वापसी, टीवीएस के साथ मिलकर बेचेगी कारें

    कंपनी ने भारत के सबसे बड़े मल्टी ब्रांड डीलर टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 19, 2024 19:09 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2024 19:09 IST
    last updated onFeb 19, 2024 19:09 IST
    476 Views
    • Write a कमेंट

    Mitsubishi returning to India

    2020 की शुरूआत में लागू हुए बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के बाद इंडियन पैसेंजर कार मार्केट से मित्सुबिशी ने विदाई ले ली थी मगर अब कंपनी ने 2024 में एकबार फिर से इंडियन मार्केट में एंट्री लेने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन भारत में रेनो,महिंद्रा और होंडा जैसे कारमेकर्स के व्हीकल डिस्ट्रीब्यूशन का भी प्रबंधन करती है। 

    क्या हुई है डील?

    Mitsubishi Corporation

    कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो मित्सुबिशी ने 10 मिलियन यूएस डॉलर के निवेश करने की इच्छा जताई है। संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद ये लेनदेन पूरा होगा जिसके लिए मित्सुबिशी अपने कर्मचारियों को डीलरों के पास भेजेगी। इस निवेश के माध्यम से मित्सुबिशी भारत में जापानी ऑटो मेकर्स के लिए एक एडवांस मोबिलिटी सॉल्यूशन देगी जिसमें ना केवल आफ्टर सेल्स सर्विस और मल्टी ब्रांड सेल्स शामिल होंगे बल्कि वो लीजिंग और अन्य ऑटोमोटिव वेंचर्स के क्षेत्र में भी काम करेगी। 

    क्या भारत में मित्सुबिशी की कारों की एकबार फिर से होगी वापसी?

    Mitsubishi Pajero Sport

    भले ही इंडियन ऑटोमोटिव स्पेस में मित्सुबिशी वापसी करने जा रही हो मगर अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि क्या कंपनी की कारें भी भारत में वापसी करेगी। यदि मित्सुबिशी भारत में मल्टी ब्रांड डीलरशिप्स के साथ अपना कार लाइनअप फिर से लेकर आती है तो उसका फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर भी रहेगा। ऐसे में फिलहाल तो पजेरो स्पोर्ट के फिर से यहां आने के बारे में सोचा नहीं जा सकता है। 

    इस नई पार्टनरशिप से जापान के कार मैन्यूफैक्चरर्स के सहयोगी ब्रांड्स भारत में आ सकते हैं जिनके लिए मित्सुबिशी जापानी कार ब्रांड्स और मॉडल्स बढ़ाने के लिए बातचीत का काम संभालेगी। इसका मतलब ये हुआ कि भारत में निसान के प्रीमियम सहयोगी ब्रांड माज्दा और इंफिनिटी की कारें लॉन्च होती हुई नजर आ सकती हैं। 

    मित्सुबिशी की इस पार्टनरशिप के तहत किस जापानी कार को आप भारत में लॉन्च होते हुए देखना चाहते हैं? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    6 कमेंट्स
    1
    J
    jeevan royal
    Sep 13, 2025, 10:40:08 AM

    I like the Lancer old model to be re launched in India

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      ganeshbabu
      Mar 21, 2025, 9:09:29 AM

      I like Lancer and pajero sfx pulldog version it's amazing vehicle pls come in India

        जवाब
        Write a Reply
        1
        P
        praveen naidu
        Jul 20, 2024, 12:01:31 PM

        Awaiting launch of Mitsubishi Pajero, its unique in the segment

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है