• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ जीएलएस ग्रैंड एडिशन लॉन्च, कीमत 86.90 लाख रूपए

    ग्रैंड एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अप्रैल 05, 2018 11:44 ist
    info icon
    published onApr 05, 2018 11:44 IST
    last updated onApr 05, 2018 11:44 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz Launches GLS Grand Edition At Rs 86.90 Lakh

    मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी जीएलएस का ग्रैंड एडिशन लॉन्च किया है। इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उतारा गया है, दोनों की कीमत 86.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    स्पेशल एडिशन की बॉडी पर ग्रैंड एडिशन बैजिंग, बोनट पर क्रोम फिनिशिंग और ब्लैक गार्निश वाले फुल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इस में 20 इंच के 10-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। व्हील का साइज रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा बड़ा है। बाकी का डिजायन रेग्यूलर जीएलएस से मिलता-जुलता है।

    Mercedes-Benz Launches GLS Grand Edition At Rs 86.90 Lakh

    केबिन में हाथ से तैयार की गई लैदर अपहोल्स्ट्री, एल्यूमिनियिम और वुड फिनिशिंग के साथ दी गई है। स्टीयरिंग व्हील और पैडल शिफ्टर्स पर नप्पा लैदर का इस्तेमाल हुआ है। ग्रैंड एडिशन के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नए सिरे से डिजायन किया गया है, इस में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। ग्रैंड एडिशन में 8 इंच कमांड टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। पीछे वाले पैसेंजरों के मनोरंजन के लिए इस में दो 7 इंच एचडी स्क्रीन दी गई है।

    Mercedes-Benz Launches GLS Grand Edition At Rs 86.90 Lakh

    इंजन में काई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का वी6 इंजन लगा है, जो 333 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 3.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 258 पीएस और टॉर्क 620 एनएम है। दोनों इंजन 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स से जुड़े हैं, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करते हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलएस 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है