• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बॉलीवुड डायरेक्टर आर बाल्की ने खरीदी मर्सिडीज-बेंज जीएलई, जानिए कीमत और इसकी खूबियां

    यह लग्जरी एसयूवी तीन इंजन ऑप्शन में आती है, सभी के साथ 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 17, 2024 14:43 ist
    info icon
    published onApr 17, 2024 14:43 IST
    last updated onApr 17, 2024 14:43 IST
    542 Views
    • Write a कमेंट

    R Balki Buys A Mercedes-Benz GLE

    पा, पेड मैन और का एंड की जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर आर बालाकृष्णन (आमतौर पर आर बाल्की नाम से जाना जाता है) ने मर्सिडीज-बेंज जीएलई लग्जरी 5-सीटर एसयूवी खरीदी है। डायरेक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन पर एसयूवी का बेस मॉडल अपने आप को गिफ्ट किया है। इस लग्जरी एसयूवी कार में क्या कुछ मिलता है खास, जानेंगे आगेः

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    इंजन और ट्रांसमिशन

    Mercedes-Benz GLE 2-litre Diesel Engine

    इंजन

    2-लीटर डीजल

    3-लीटर डीजल

    3-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    269 पीएस

    367 पीएस

    381 पीएस

    टॉर्क

    550 एनएम

    750 एनएम

    500 एनएम

    गियरबॉक्स

    9-स्पीड ऑटोमेटिक

    ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    मर्सिडीज-बेंज जीएलई में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं, दोनों ही इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। आर बाल्की ने मर्सिडीज कार का बेस मॉडल खरीदा है जिसमें 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने खरीदी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600: करोड़ों में है इस कार की कीमत, रणवीर सिंह और तापसी पन्नू जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पास भी है ये गाड़ी

    मर्सिडीज-बेंज ने जीएलई का परफॉर्मेंस वर्जन भी मार्केट में उतार रखा है, जिसे मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 कूपे नाम से पेश किया गया है। इसमें 3-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन (435 पीएस / 560 एनएम) 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया गया है, जिससे इसका पावर आउटपुट 20 पीएस और 200 एनएम तक बूस्ट हो जाता है।

    फीचर और सेफ्टी

    Mercedes-Benz GLE Cabin

    जीएलई में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फोर-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और 590वॉट 13-स्पीड बर्मस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स (ओ) लॉन्चः केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगा ये नया टॉप मॉडल, कीमत 20.99 लाख रुपये

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 9 एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्क असिस्ट, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसके तहत ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लैन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Mercedes-Benz GLE 300d

    मर्सिडीज-बेंज जीएलई की कीमत 96.4 लाख रुपये से 1.15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। जीएलई का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, ऑडी क्यू7 और वोल्वो एक्ससी90 से है।

    यह भी देखेंः मर्सिडीज-बेंज जीएलई ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    मर्सिडीज जीएलई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है