• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज बेंज़ सी-क्लास पेट्रोल वर्ज़न में हुई लॉन्च, कीमत 43.46 लाख रुपए

    पेट्रोल इंजन केवल सी 220 के प्रोग्रेसिव वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 28, 2018 14:29 ist
    info icon
    published onDec 28, 2018 14:26 IST
    last updated onDec 28, 2018 14:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज बेंज़ ने बिना आधिकारिक घोषणा के सी-क्लास फेसलिफ्ट में पेट्रोल इंजन की पेशकश कर दी है। यह 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। मर्सिडीज बेंज़ डीलर्स के अनुसार यह । कंपनी ने इसकी कीमत 43.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) तय की है। 

    मर्सिडीज बेंज़ ने इसी साल सितम्बर महीने में सी-क्लास के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने इसे केवल डीज़ल इंजन के साथ उतारा था। अब कंपनी ने सी-क्लास फेसलिफ्ट में पेट्रोल इंजन विकल्प भी उतार दिया है। सी-क्लास का यह नया पेट्रोल इंजन 184 पीएस की पावर देता है। इस इंजन को बेहतर माइलेज के लिए 48 वॉल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। सी-क्लास के इस पेट्रोल वर्ज़न में सी-220डी प्रोग्रेसिव वेरिएंट के फीचर दिए जाएंगे। इनमे पैनारोमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइट, एक्टिव पार्किंग असिस्ट सिस्टम आदि फीचर शामिल हैं। 

    कीमत के लिहाज़ से सी-क्लास पेट्रोल प्रोग्रेसिव वेरिएंट को कंपनी ने सी 220डी प्राइम वेरिएंट के ऊपर पोजीशन किया है। वर्तमान में सी 220डी प्राइम की कीमत 40.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) है, जबकि टॉप वेरिएंट (सी 300डी एएमजी लाइन) की कीमत 48.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) है। दोनों कारों में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है, जो क्रमशः 194 पीएस/440 एनएम और 245 पीएस/500 एनएम का पावर और टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, सी 300 कैब्रियोलेट में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 258 पीएस की पावर देता है। इसकी कीमत 65.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) है।

    भारत में मर्सिडीज बेंज़ सी-क्लास का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीजऑडी ए4जगुआर एक्सई और वोल्वो एस60 से हैं। बता दें, 2019 में बीएमडब्ल्यू  3-सीरीज़ और एस 60 के नए जनरेशन मॉडल उतारे जाने की उम्मीद हैं। ऑडी ए4 को भी नए अपडेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई नई मर्सिडीज सीएलए

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है