• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    20 सितंबर को लॉन्च होगी मर्सिडीज़ सी-क्लास फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट सी-क्लास में नए इंजन मिलेंगे

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On सितंबर 03, 2018 15:40 ist
    info icon
    published onSep 03, 2018 15:40 IST
    last updated onSep 03, 2018 15:40 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz C-Class Facelift Launch On 20 September

    मर्सिडीज़-बेंज इन दिनों सी-क्लास के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। जानकारी मिली है कि भारत में इसे 20 सितंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव नज़र आयेंगे। सबसे बड़ा बदलाव इंजन में दिखाई देगा।

    In Pictures: 2018 Mercedes-Benz C-Class Facelift

    नई सी-क्लास में बीएस-6 मानकों वाले नए इंजन मिलेंगे। डीज़ल वेरिएंट में नया 1951 सीसी इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 194 पीएस और टॉर्क 360 एनएम होगा, जबकि दूसरे की पावर 245 पीएस और टॉर्क 500 एनएम होगा। माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में नया डीज़ल इंजन मौजूदा मॉडल वाले 2.1 लीटर डीज़ल इंजन से ज्यादा बेहतर होगा।

    पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसकी पावर 184 पीएस और टॉर्क 280 एनएम होगा। पावरफुल कार की चाहत रखने वालों के लिए कंपनी यहां नए 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी देगी। इसकी पावर 258 पीएस और टॉर्क 370 एनएम होगा।

    In Pictures: 2018 Mercedes-Benz C-Class Facelift

    सी-क्लास फेसलिफ्ट में ऑल एलईडी हैडलाइटें और अपडेट रियर एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर आयेंगे। राइडिंग के लिए इस में 16, 17 और 18 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा। केबिन में 10.25 इंच फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट सिस्टम और 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। पैसेंजर सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, अडेप्टिव ब्रेकिंग अटेंशन और स्टीयरिंग असिस्ट जैसे फीचर आयेंगे।

    Mercedes-Benz C-Class Facelift Launch On 20 September

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से करीब एक से दो लाख रूपए तक महंगी हो सकती है। मौजूदा सी-क्लास की कीमत 39.9 लाख रूपए से 1.41 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : क्या फर्क है नई और पुरानी मर्सिडीज़ सी-क्लास में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है