• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज़ C63 S AMG 3 सितम्बर को होगी लाॅन्च

    लाॅन्चिंग की रेस को बनाए रखते हुए मर्सिडीज़-बेंज़ फिर से हाजिर है अपनी नई कार के साथ। यह नया माॅडल है C63 S AMG, जो देश में अगले महिने 3 सितम्बर को लाॅन्च होगा। इस नए माॅडल को सीबीयू रूट के जरिए उतारा जाएगा और इसका मुकाबला अपने सेग्मेंट में BMW M3 से होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 27, 2015 14:33 ist
    info icon
    published onAug 26, 2015 12:12 IST
    last updated onAug 27, 2015 14:33 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लाॅन्चिंग की रेस को बनाए रखते हुए मर्सिडीज़-बेंज़ फिर से हाजिर है अपनी नई कार के साथ। यह नया माॅडल है C63 S AMG, जो दे में अगले महिने 3 सितम्बर को लाॅन्च होगा। इस नए माॅडल को सीबीयू रूट के जरिए उतारा जाएगा और इसका मुकाबला अपने सेग्मेंट में BMW M3 से होगा।

    डिज़ाइन की बात करें तो सी63 एस एएमजी में C-क्लास बाॅडी, स्पोर्टी बम्पर, अलाॅय के साथ आॅल ब्लैक इंटिरियर दिया गया है, इसके अलावा एएमजी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।

    अपने पिछले वेरिएंट सी63 की तरह ही 2015-सी63 एस एएमजी में 4.0-लीटर वी8 एएमजी-जीटी (V8 AMG-GT) इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 510bhp पावर 5500-6250rpm पर और अधिकतम 700Nm टाॅर्क 1750-4500rpm पर जेनरेट करेगा। इस माॅडल में 7-स्पीड एमसीटी एएमजी स्पीडशिफ्ट गियर बाॅक्स लगाए गए हैं, वहीं यह नया वर्जन 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक केवल 4.0 सैकेण्ड में पहुंच पाने में सक्षम है।

    आपको फिर से याद दिला दें कि मर्सिडीज़ ने मौजूदा साल में कुल 15 माॅडल लाॅन्च करने की घोषणा की है और पिछले महिने ही कंपनी ने अपनी तीन लग्ज़री कार S500 कूपे व S65 AMG के साथ G63 क्रेजी कलर एडिशन को भी भारतीय कार बाजार में उतारा था। उसके बाद इसी महिने में ही S63 AMG सेडान को भी लाॅन्च किया गया था जिसकी कीमत 2.53 करोड़ रूपए है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है