• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए इस मई मारुति सुजुकी अर्टिगा, रेनो लॉजी, महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    रेनो लॉजी अधिकतर शहरों में बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है

    भानु
    भानु
    Published On मई 13, 2019 09:22 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 09:22 IST
    last updated onMay 13, 2019 09:22 IST
    185 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय बाजार में एमपीवी यानी मल्टी-पर्पज व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा, रेनो लॉजी, महिंद्रा मराजो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी कारें मौजूद हैं। इनमें से कुछ कारों की कीमत 10 लाख रुपए से कम हैं, तो कुछ इससे ज्यादा की प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। यदि आप इस मई महीने इन चारों कारों में से कोई एक कार खरीदने का विचार कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि आपको इसके लिए कितना इंतज़ार करना पड़ेगा। हमने आपकी ऐसी ही उलझन को समझते हुए यहां देश के प्रमुख शहरों में चल रहे इन कारों के वेटिंग पीरियड को बताया है:-

    शहर

    मारुति सुजुकी अर्टिगा

    रेनो लॉजी

    महिंद्रा मराजो

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    नई दिल्ली

    6 महीना

    15 दिन

    0

    3 महीना

    बैंगलुरु

    6 महीना

    7 दिन

    10 दिन

    0

    मुंबई

    6 महीना

    0

    1 महीना

    20 दिन

    हैदराबाद

    6 महीना

    25 दिन

    4 सप्ताह

    45 दिन

    पुणे

    22 सप्ताह

    0

    40 दिन

    45 दिन

    चेन्नई

    6 महीना

    15 दिन

    3 सप्ताह

    3 महीना

    जयपुर

    6 महीना

    15 दिन

    10 दिन

    1 महीना

    अहमदाबाद

    6 महीना

    0

    15 दिन

    45 दिन

    गुरूग्राम

    6 महीना

    15 दिन

    0

    3 सप्ताह

    लखनऊ

    6 महीना

    15 दिन

    45 दिन

    45 दिन

    कोलकाता

    22 सप्ताह

    0

    0

    45 दिन

    ठाणे

    22 सप्ताह

    0

    1 महीना

    20 दिन

    सूरत

    6 महीना

    20 दिन

    20 दिन

    30 दिन

    गाजियाबाद

    6 महीना

    15 दिन

    1 महीना

    3 महीना

    चंडीगढ़

    6 महीना

    15 दिन

    0

    3 महीना

    पटना

    1 महीना

    15 दिन

    0

    25 दिन

    कोयंबटूर

    6 महीना

    15 दिन

    3 सप्ताह

    3 महीना

    फरीदाबाद

    6 महीना

    2 सप्ताह

    0

    4 सप्ताह

    इंदौर

    22 सप्ताह

    10 दिन

    2 सप्ताह

    4 सप्ताह

    नोएडा

    6 महीना

    15 दिन

    1 महीना

    3 महीना

    ध्यान दें - सूची में बताई गई कारों का वेटिंग पीरियड एक औसत अवधि है। हालांकि वास्तविक वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट, इंजन विकल्प और कलर के अनुसार भिन्न हो सकता है।

    2018 Ertiga

    मारुति सुजुकी अर्टिगा: मारुति अर्टिगा के नए जनरेशन मॉडल को 2018 के अंत में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इस कार पर औसतन 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। केवल पटना के ग्राहकों को 1 महीने के भीतर इस गाड़ी की डिलीवरी प्राप्त हो रही है। 

    Renault Lodgy Stepway: 4000 Km Long Term Review

    रेनो लॉजी: वेटिंग पीरियड के लिहाज से रेनो लॉजी कार आसानी से उपलब्ध हो रही है। मुंबई, ठाणे, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों में यह कार बिना किसी वेटिंग पीरियड के मिल रही है। वहीं, दूसरे प्रमुख शहरों में इस कार पर औसतन 15 दिन का मामूली वेटिंग पीरियड चल रहा है। नई रेनो लॉजी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड हैदराबाद में चल रहा है। यहां ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी 25 दिनों में प्राप्त हो रही है। 

    Mahindra Marazzo

    महिंद्रा मराजो: महिंद्रा मराजो कार पर अलग अलग शहरों के हिसाब से अलग अलग वेटिंग पीरियड चल रहा है। लखनउ के ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी के लिए सबसे ज्यादा 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली, गुरूग्राम, चंडीगढ़, कोलकाता, पटना और फरीदाबाद जैसे शहरों में मराजो बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है। उम्मीद है कि, कंपनी 2020 तक महिंद्रा मराजों को आॅटोमैटिक गियरबॉक्स और पेट्रोल इंजन विकल्प में भी लॉन्च करेगी। 

    Mahindra Marazzo vs Tata Hexa vs Toyota Innova Crysta vs Renault Lodgy: Space And Practicality Comparo

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: नई अर्टिगा के मुकाबले इस प्रीमियम एमपीवी को ज्यादा जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। नई इनोवा क्रिस्टा पर देश के किसी भी प्रमुख शहर में 3 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। इतना लंबा इंतजार केवल दिल्ली, चेन्नई, गाजियाबाद, चंडीगढ़ और कोयंबटूर के ग्राहकों को ही करना पड़ रहा है। जबकि बैंगलुरू में रहने वाले ग्राहक बिना किसी वेटिंग पीरियड के यह कार अपने घर ले जा सकते हैं। दूसरे प्रमुख शहरों में इस कार पर औसतन 20 से 45 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: जानें इस मई मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10, फोर्ड फ्रीस्टाइल और फीगो पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है