• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2019 तक बीएस6 इंजन के साथ अपडेट होगी महिंद्रा एक्सयूवी300

    एक्सयूवी300 बीएस6 मानदंडों पर अपग्रेड होने वाली पहली महिंद्रा कार होगी

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 03, 2019 16:25 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 16:25 IST
    last updated onJun 03, 2019 16:25 IST
    439 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300

    देश में 1 अप्रैल 2020 से बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों लागू होने है। जिसके चलते महिंद्रा सबसे पहले एक्सयू300 के पेट्रोल इंजन को अपग्रेड करेगी। कंपनी की योजना इसे 3-4 महीनो (अक्टूबर 2019 तक) में पेश करने की है। वहीं, इसके डीजल इंजन को 2019 के अंत तक अपडेट किया जाएगा।

    बात की जाए एक्सयूवी300 के पेट्रोल वर्ज़न की तो, इसमें 1.2-लीटर का टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 110 पीएस की पावर जनरेट करता है। बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट होने के बाद भी इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं आएगा।    

    Mahindra XUV300

    एक्सयूवी300 के अलावा, महिंद्रा की किसी अन्य कार में यह 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन नहीं मिलता है। एक्सयूवी300 में यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ भी पेश करेगी।    

    बीएस6 मानदंड पर अपडेट होने के बाद, एक्सयूवी300 की कीमत में वृद्धि होगी। एक अनुमान के अनुसार इसके पेट्रोल वेरिएंट में 25,000 रुपये तक का इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है। वर्तमान में एक्सयूवी300 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.9 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 11.49 लाख रुपये तक जाती है।  

    बात की जाए डीजल इंजन की तो, बीएस6 पर अपग्रेड होने के बाद एक्सयूवी300 के डीजल वेरिएंट की कीमतें 80,000 रुपये तक बढ़ सकती है।     

    Mahindra XUV300

    एक्सयूवी300 पेट्रोल 

    एक्सयूवी300 डीजल

    मौजूदा प्राइस रेंज

    बीएस6 मानक पर अपडेट के बाद कीमत में संभावित वृद्धि  

    मौजूदा प्राइस रेंज

    बीएस6 मानक पर अपडेट के बाद कीमत में संभावित वृद्धि  

    7.9  लाख रुपये से 11.49  लाख रुपये

    25,000 रुपये तक

    8.49 लाख रुपये से 11.99  लाख रुपये

    80,000 रुपये तक


    साथ ही पढ़ें: 2020 तक बंद हो सकती है मारूति की ये डीज़ल कारें

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    r
    renjith karma
    Aug 8, 2019, 8:13:14 PM

    Can we upgrade XUV 300 consumers now BS 4 to BS 6

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sitaram sharma
      Jun 19, 2019, 10:37:36 AM

      Doun pamants

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है