• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है महिन्द्रा एक्सयूवी300, जानिए यहां

    महिन्द्रा का दावा है कि एक्सयूवी300 पेट्रोल 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी, लेकिन हमारे टेस्ट में नतीजे कुछ और ही निकले

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 29, 2019 16:17 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 15:31 IST
    last updated onMar 29, 2019 16:17 IST
    737 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने हाल ही में सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में एक्सयूवी300 को पेश किया है। इसमें मिलने वाले कुछ फीचर सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। यह कार पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। दोनों इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हमने कार का असल माइलेज जांचने के लिए इसके पेट्रोल वेरिएंट को चलाकर देखा, तो क्या रहे इसके नतीजे जानेंगे यहां...

    इंजन

    1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड

    अधिकतम पावर

    110 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    गियरबॉक्स

    6- स्पीड मैनुअल

    माइलेज का दावा

    17 किमी प्रति लीटर

    टेस्ट माइलेज (सिटी)

    12.16 किमी प्रति लीटर

    टेस्ट माइलेज (हाइवे)

    14.25 किमी प्रति लीट

    माइलेज

    50% शहर में और 50% हाइवे पर

    25% शहर में और 75% हाइवे पर

    75% शहर में और 25% हाइवे पर

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पेट्रोल

    13.12 किमी प्रति लीटर

    13.66 किमी प्रति लीटर

    12.62 किमी प्रति लीटर

    हमारे टेस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी300 माइलेज के मामले में उतनी अच्छी नहीं निकली, जितना कंपनी यहां दावा कर रही है। कंपनी द्वारा माइलेज के जो आंकड़े सामने रखे जाते हैं, वो कार को काफी अनुकूल परिस्थिति में चलाने पर प्राप्त होते हैं। सही मायने में माइलेज के असल आंकड़े कार को विभिन्न परिस्थितियों में ड्राइव करने पर ही मिलते हैं।  

    यदि आप एक्सयूवी300  को मुख्य रूप से शहर में ड्राइव करते हैं तो लंबे समय तक आपको इससे 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त होता रहेगा। मगर ज्यादा दबाव वाले ट्रैफिक में माइलेज का यह आंकड़ा नीचे भी जा सकता है। यदि आप कार को रोज़ाना किसी ऐसे रूट पर चलाते हैं, जहां सड़कें काफी चौड़ी और कम ट्रैफिक वाली हो तो कार एक किमी प्रति लीटर तक ज्यादा माइलेज भी दे सकती है।

    माइलेज के आंकड़े कार को विभिन्न परिस्थितियों में चलाए जाने, कार की फिटनेस और ड्राइवर द्वारा कार को चलाने के तौर तरीकों पर काफी निर्भर करते हैं। ऐसे में हमारे द्वारा पेश किए गए आंकड़े दूसरों से अलग भी हो सकते हैं।

    यह भी पढें : जानें फरवरी 2019 में किन मिड-साइज एसयूवी की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    konark
    Jun 15, 2019, 10:50:47 AM

    I bought this XUV may end. Mileage after first service is 8km/l. In city condition Gurgaon. I was expecting 12 but it's worst.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है