• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ई-केयूवी100 हो सकती है 2020 में लॉन्च होने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार  

    सरकारी सब्सिडियरी के बाद फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ई-केयूवी100 की कीमत 9 लाख रुपये से कम रहेगी। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 10, 2020 20:10 ist
    info icon
    published onJan 10, 2020 20:10 IST
    last updated onJan 10, 2020 20:10 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा भारत की उन कंपनियों में से एक है जिसने देश में सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार उतारी थी। ई2ओ प्लस के बंद होने के बाद से कंपनी नई इलेक्ट्रिक कार उतारने की दिशा में काम कर रही है। भारत में अब महिंद्रा की अगली इलेक्ट्रिक कार ई-केयूवी100 होगी, जो कि एक माइक्रो-एसयूवी है। 

    कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में केयूवी100 के इस इलेक्ट्रिक वर्ज़न को शोकेस भी किया था। लेकिन देश में बदहाल होती ऑटो इंडस्ट्री की  स्थिति को देखते हुए इसकी लॉन्च डेट को आगे बढ़ाता जाया गया। अब आखिरकार महिंद्रा इसे लॉन्च करने के लिए तैयार है। 

    महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, पवन गोयनका ने हाल ही में बताया कि ई-केयूवी100 की कीमत 9 लाख रुपये से कम रखी जाएगी। यदि ऐसा होता है तो यह भारत में अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा ईवी के लिए मिलने वाली सहायता राशि को काटने के बाद फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए टाटा टिगॉर ईवी की कीमत 9.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक पहुंचती है। वहीं, प्राइवेट खरीदारों के लिए इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये तक पहुँचती है। ई-केयूवी100 के मामले में प्राइवेट खरीदारों के लिए इसकी कीमत टिगॉर ईवी से तक़रीबन 1 लाख रूपये कम रह सकती है।     

    महिंद्रा ई-केयूवी100 के बैटरी पैक से जुड़ी फ़िलहाल कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि ये फुल चार्ज होने पर लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। यह फ़ास्ट-चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करेगी जिसके द्वारा कार की बैटरी 1 घंटे से कम समय में 80% चार्ज हो जाएगी। बात की जाए फीचर्स की तो इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे रिमोट डायग्नोस्टिक, केबिन प्री-कूलिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और ड्राइविंग पैटर्न जानने से जुड़ी खूबियां मिलेगी। 

    संभावना है कि महिंद्रा ई-केयूवी100 के प्रोडक्शन मॉडल को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश करेगी जिसके बाद इसे अप्रैल माह तक लॉन्च कर दिया जाएगा। भारतीय बाजार में फ़िलहाल के लिए ई-केयूवी100 को सीधे तौर पर टक्कर देने वाली कोई कार मौजूद नहीं है।  

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा ई-केयूवी100 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    T
    tosh
    Feb 5, 2020, 6:45:27 PM

    very ugly look

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gulshan manchanda
      Jan 11, 2020, 9:42:53 PM

      Power steering must be light

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है