• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पी4 फोटो गैलरीः इसके बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (फेसलिफ्ट टीयूवी300 प्लस) भारत में लॉन्च हो गई है। यह दो वेरिएंट पी14 और पी10 में उपलब्ध है जिनकी प्राइस क्रमशः 11.39 लाख रुपये और 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। यदि आप इसके एंट्री लेवल पी4 वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तस्वीरों के जरिए इस पर एक नज़र जरूर डाल लें:  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 19, 2024 12:19 ist
    info icon
    published onApr 18, 2024 17:50 IST
    last updated onApr 19, 2024 12:19 IST
    522 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero Neo Plus P4 variant

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (फेसलिफ्ट टीयूवी300 प्लस) भारत में लॉन्च हो गई है। यह दो वेरिएंट पी14 और पी10 में उपलब्ध है जिनकी प्राइस क्रमशः 11.39 लाख रुपये और 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। यदि आप इसके एंट्री लेवल पी4 वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तस्वीरों के जरिए इस पर एक नज़र जरूर डाल लें:

    एक्सटीरियर

    Mahindra Bolero Neo Plus front

    बोलेरो नियो प्लस पी4 वेरिएंट की फ्रंट डिज़ाइन टॉप वेरिएंट पी10 जैसी ही है। इसमें बेसिक हैलोजन हेडलाइटें (बिना फॉलो-मी होम के) दी गई है और इसमें फॉग लैंप का भी अभाव है। आगे की तरफ इसमें ग्रिल पर स्लेट्स दिए गए हैं जिन पर क्रोम (टॉप वेरिएंट में) की बजाए ब्लैक फिनिशिंग मिलती है।

    Mahindra Bolero Neo Plus side

    चूंकि यह इसका बेस वेरिएंट है, ऐसे में इसमें स्टील व्हील्स बिना कवर के दिए गए हैं। इसमें ब्लैक ओआरवीएम हाउसिंग (पी10 वेरिएंट में बॉडी कलर) दी गई है। इसके अलावा इसमें टॉप वेरिएंट के जैसे ही ब्लैक-फिनिश डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं। महिंद्रा ने इसके पी4 वेरिएंट में साइड फुटस्टेप नहीं दिए हैं जो पी10 वेरिएंट में उपलब्ध है।

    Mahindra Bolero Neo Plus rear

    पीछे की तरफ इसमें पी10 वेरिएंट की तरह ही टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील दिया गया है, लेकिन इस पर सिल्वर फिनिश (टॉप वेरिएंट में) की बजाए बॉडी कलर फिनिशिंग दी गई है। महिंद्रा की इस एसयूवी कार में रियर फुटस्टेप स्टैंडर्ड दिया गया है।

    इंटीरियर

    Mahindra Bolero Neo Plus cabin
    Mahindra Bolero Neo Plus side-facing jump seats

    बोलेरो नियो प्लस पी4 वेरिएंट का केबिन काफी प्रेक्टिकल है। इसमें कोई कॉन्ट्रास्ट कलर एक्सेंट नहीं दिए गए हैं। इसमें बेसिक म्यूज़िक सिस्टम और डे/नाइट आईआरवीएम नहीं दिया गया है। पीछे की तरफ इसमें तीसरी रो की तरह ही लंबी साइड फेसिंग सीटें दी गई हैं जिसमें नौ लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में चार पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसके पी4 वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रिवर्स कैमरा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बोलो नियो प्लस Vs महिंद्रा बोलेरो नियो: दोनों के बीच इन 3 बड़े अंतर पर डालिए एक नजर

    इंजन ऑप्शन

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में 2.2-लीटर डीजल इंजन (120 पीएस/280 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स या फिर 4-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) सेटअप की चॉइस नहीं दी गई है।

    कीमत व मुकाबला

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पी4 की कीमत 11.39 लाख रुपये है, जबकि इसके पी10 वेरिएंट की प्राइस 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है। इसका सीधा मुकाबला किसी से भी नहीं है, हालांकि इसे महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन से अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा बोलेरो निया प्लस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है