• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई किया एसपी2आई

    किया एसपी2आई को 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 20, 2019 18:05 ist
    info icon
    published onMar 20, 2019 18:01 IST
    last updated onMar 20, 2019 18:05 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Kia SP2i and Hyundai Creta

    किया मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली कार उतारने के लिए तैयार है। यह एक 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। कंपनी ने इसे एसपी2आई कोडनेम दिया है। इसे एसपी-कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जाएगा, जिसे कंपनी ने 2018-ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हाल ही में इस कार के प्रॉडक्शन मॉडल को दिल्ली एनसीआर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार देखकर ऐसा प्रतीत हुआ है कि ये लगभग अपनी टेस्टिंग के आखिरी दौर में है। इसे 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 'ट्रेलस्टर' या 'टस्कर' के नाम से उतारा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दे कि, किया मोटर्स ने पिछले साल इस कार के नाम के चयन के लिए एक ऑनलाइन कांटेस्ट किया था, जिसमे कंपनी ने चार नामों पर लोगों की राय मांगी गई थी। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा वोट 'ट्रेज़र' और 'टस्कर' नाम के पक्ष में पड़े थे। 

    2018 Kia SP Concept

    कार के लीक हुई तस्वीरों में इसके रियर प्रोफाइल को देखा जा सकता है। ये हुंडई क्रेटा से ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है। तस्वीरों में कार के टेललैंप को देखा जा सकता है। ये एसपी2आई कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए टेललैंप की तरह ही लग रहे है। उम्मीद है कार की फ्रंट प्रोफाइल भी इसके कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही होगी। इसके अलावा कार के केबिन में कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

    Kia SP2i

    इसे हुंडई-किया के नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफार्म को मौजूदा हुंडई क्रेटा वाले प्लेटफार्म में कुछ बदलाव कर तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि हुंडई क्रेटा के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में कद काठी के लिहाज़ से यह मौजूदा क्रेटा से बड़ी होगी।

    Kia SP2i

    कार के इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं है। मगर किया के अनुसार इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उतारा जाएगा। चर्चा है कि इसमें 1.5-लीटर का बीएस6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। 

    किया एसपी2आई की कीमत 10 लाख से 16 लाख रुपए के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर, निसान किक्स और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से होगा। इसके अलावा, कीमत के लिहाज़ से इसका मुकाबला टाटा हैरियर से भी माना जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: किया एसपी2आई प्रोटोटाइप में नज़र आए ये 5 फीचर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है