• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये जगुआर एक्सजे के पावरफुल अवतार से...

    एक्सजेआर575 को साल के अंत तक उतारा जाएगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 25, 2017 13:02 ist
    info icon
    published onJul 25, 2017 13:02 IST
    last updated onJul 25, 2017 13:02 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर इस साल के अंत तक एक्सजे सेडान को अपडेट करेगी, संभावना है कि अपडेट मॉडल रेंज में कुल छह वेरिएंट मिलेंगे। इस लिस्ट में पावरफुल वर्जन एक्सजेआर575 का नाम भी शामिल होगा, कंपनी ने फिलहाल इससे जुड़ी जानकारियां साझा की है।

    एक्सजेआर575 में रेग्यूलर मॉडल वाला 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 575 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देगा, रेग्यूलर मॉडल की तुलना में इस में 25 पीएस की ज्यादा पावर और 20 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। यह इंजन 8-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटा होगी, 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.4 सेकंड का समय लगेगा।

    एक्सजेआर575 में दो कलर वेलोसिटी ब्लू और सैटन कोरिस ग्रे का विकल्प मिलेगा। परफॉर्मेंस कार वाला अहसास लाने के लिए इसके रियर स्पॉइलर, साइड सिल और फ्रंट बंपर पर नए सिरे से काम किया जाएगा, वहीं एयर इनटेक सेक्शन को थोड़ा नीचे पोजिशन कर इस पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी जाएगी।

    पीछे की तरफ एक्सजेआर575 बैजिंग और साइड में 20 इंच के ग्लोसी-ब्लैक अलॉय व्हील, रेड ब्रेक क्लिपर्स के साथ दिए जाएंगे। केबिन में 575 बैजिंग वाली सीटें कई कलर में मिलेगी।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि अपडेट एक्सजे कुल छह वेरिएंट में आ सकती है, इस में एक 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन और दो पेट्रोल इंजन (3.0 लीटर और 5.0 लीटर) का विकल्प मिल सकता है। जगुआर एक्सजे का मुकाबला ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज और मर्सिडीज़ एस-क्लास से है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    जगुआर एक्सजे पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है