• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना आयरन मैन इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा

    हुंडई कोना आयरमैन इलेक्ट्रिक को 2019 में लॉन्च किया जाएगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 07, 2018 14:49 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 14:49 IST
    last updated onFeb 07, 2018 14:49 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Kona Iron Man EV

    हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2018 में कोना आयरन मैन इलेक्ट्रिक से पर्दा उठाया है। भारत में यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, इसे 2019 में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    हुंडई कोना आयरन मैन इलेक्ट्रिक में ट्रेपजोडल ग्रिल दी गई है, इसके बीच में कंपनी का लोगो लगा है। ग्रिल के दोनों ओर पतली एलईडी हैडलाइटें दी गई हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां कर्व लाइनें, ब्लैक रूफ रेल्स और मल्टी-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपराउंड टेललैंप्स और फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

    Kia Kona Iron Man EV

    कोना आयरन मैन इलेक्ट्रिक, मार्वेल यूनिवर्स के सुपरहीरो आयरन मैन से प्रेरित है। कोना आयरन मैन को मैट ब्लैक कलर में पेश किया गया है, इसके बंपर, साइड स्कर्ट और रूफ पर मैरून फिनिशिंग दी गई है। राइडिंग के लिए इस में 19 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं।

    कुछ समय पहले होंडा ने जानकारी दी थी कि वह कोना एसयूवी को रेग्यूलर इंजन में उतारेगी। कंपनी की योजना इसे क्रेटा और ट्यूसॉन बीच पोजिशन करने की थी। लेकिन अब कंपनी ने प्योर इलेक्ट्रिक कारों की मांग को देखते हुए रेग्यूलर वर्जन को भारत में लाने की योजना पर विराम लगा दिया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है