• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आईओएस16 के साथ एप्पल कारप्ले में मिलेंगे ये 5 नए फीचर

    एप्पल के हाल ही में आयोजित हुए इवेंट में ऑटोमोटिव सेक्टर को कंपनी ने कई सौगात दी है। आईओएस16 के साथ अपडेट एप्पल कारप्ले में कंपनी ने कई नए फीचर शामिल किए हैं जिनसे कार एक्सपीरियंस काफी बेहतर और प्रीमियम हो जाएगा। एप्प्पल कारप्ले लैंड रोवर, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श, निसान, फोर्ड, ऑडी, वोल्वो और होंडा जैसी कंपनियों की कारों में काम कर रहा है और 2023 के आखिर तक रेनो भी एप्पल कारप्ले को अपनी कारों में शामिल करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 07, 2022 20:22 ist
    info icon
    published onJun 07, 2022 20:22 IST
    last updated onJun 07, 2022 20:22 IST
    785 Views
    • Write a कमेंट

    iOS 16 apple carplay

    अपडेट एप्पल कारप्ले के साथ मिलेंगे ये टॉप 5 फीचर्सः

    1. ड्राइवर डिस्प्ले में इंटीग्रेट होगा कारप्ले

    iOS 16 apple carplay

    एप्पल कारप्ले अब इंफोटेनमेंट के अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में भी इंटीग्रेट किया जाएगा। इस इंटीग्रेशन के बाद अब गाड़ी का ऑनबोर्ड सिस्टम कंपनी के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह कारप्ले का इंटरफेस दिखाएगा। डिस्प्ले में स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, माइलेज, ट्रिपमीटर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, करंट मीडिया और कई अन्य इंफोर्मेशन मिलेगी।

    2. कंस्टमाइजेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर थीम

    iOS 16 apple carplay

    एप्पल कारप्ले का इस्तेमाल कर ग्राहक अपनी कार में स्मार्ट वॉच की तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की थीम को भी अपने हिसाब से चेंज कर सकेंगे। इसमें थीम में कई तरह की स्टाइल मिलेगी जिनमें रोटरी डायल, डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ सभी ड्राइविंग इंफोर्मेशन और क्रिएटिव इंटरफेस जो कंपनियां नहीं देती है। इसके लिए आप अलग-अलग गॉज डिजाइन को अपने आईफोन से डाउनलोड कर सकेंगे। 

    3. नए विजेट

    iOS 16 apple carplay

    न्यू एप्पल कारप्ले में नए विजेट के साथ कई नई फंक्शनैलिटी मिलेगी जिससे आपको एक ही डिस्प्ले में कई सारी जानकारी मिल जाएगी, और आपको अलग-अलग स्क्रीन में देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें ट्रिप इंफोर्मेशन, वैदर फोरकास्ट, केलेंडर, एयर क्वालिटी इनडेक्स, इमेल, ऑनलाइन ऑर्डर, न्यूज हेडलाइन्स, ऑनलाइन पेमेंट और कई अन्य जानकारियां शामिल होंगी। स्मार्टफोन की तरह इसमें भी आप कस्टमाइज विजेट करके इंफोर्मेटिव इंटरफेस तैयार कर सकेंगे।

    4. बिना कारप्ले इंटरफेस के इन-केबिन कंट्रोल्स

    iOS 16 apple carplay

    नई जनरेशन के एप्पल कारप्ले में यूजर्स केबिन के कई फंक्शन को बिना इन-केबिन कंट्रोल्स कर सकेंगे। आमतौर पर मॉडर्न व्हीकल में क्लाइमेट कंट्रोल और सीट कंट्रोल्स को कार के सेंट्रल टचस्क्रीन से ऑपरेट किया जाता है। इन फंक्शन को आप कारप्ले से ही ऑपरेट कर सकेंगे। 

    5. अलग-अलग साइज के अनुकूल

    iOS 16 apple carplay

    नया एप्पल कारप्ले अलग-अलग साइज के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल टचस्क्रीन पर काम कर सकेगा। इसका इंटरफेस सभी नए फंक्शन के साथ लैंडस्केप और पोर्टरेट मोड, और मल्टी डिस्प्ले पर भी वर्क करेगा। इसका लेआउट हर टाइप की स्क्रीन पर अलग-अलग होगा और आपको इसमें छोटी साइज के बावजूद फीचर से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। इन विभिन्न क्षमताओं के चलते जल्द ही कई अन्य कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में एप्पल कारप्ले को शामिल कर सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है