• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार कारों में गिनी जाने वाली ये कार होगी बंद !

    गिनीज़ बुक में दर्ज रही वेनम जीटी का प्रोडक्शन रोकने वाली है हेनेसी, इसकी रफ्तार है...

    अकस
    अकस
    Published On जनवरी 24, 2017 17:44 ist
    info icon
    published onJan 24, 2017 17:44 IST
    last updated onJan 24, 2017 17:44 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार वाली कारों में शुमार रही हेनेसी वेनम जीटी कार जल्द ही बंद होने वाली है। साल 2010 में अमेरिकी कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग ने इस कार को उतारा था। यह लोटस एक्जिग पर बनी थी। हेनेसी वेनम जीटी की टॉप स्पीड 435 किलोमीटर प्रति घंटा है और 0 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज़ 13.61 सेकंड लगते हैं। इसी वजह से साल 2013 में इस ने गिनीज़ बुक में भी अपनी जगह बनाई।

    वेनम जीटी आम कार नहीं है, यह इतनी दुर्लभ किस्म की कार है कि छह साल के प्रोडक्शन के दौरान कंपनी ने सिर्फ 12 ही कारें तैयार करीं, इन में एक तो प्रोटोटाइप मॉडल ही था। 12 में से छह मॉडल हार्डटॉप थे और बाकी छह रोडस्टर मॉडल थे।

    वेनम जीटी को विदाई देने के लिए कंपनी आखिरी कार बना रही है, इसे फाइनल एडिशन नाम दिया गया है। इसे ब्लू शेड और व्हाइट स्ट्राइप्स में पेश किया जाएगा। इस में 7.0 लीटर का स्टैंडर्ड ट्विन टर्बो वी-8 इंजन लगा होगा, इसकी पावर 1451 बीएचपी (1471 पीएस) होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस आखिरी कार को भी अब कोई नहीं खरीद सकता, ये पहले ही 8.17 करोड़ रूपए (1.2 मिलियन डॉलर) में बिक चुकी है।

    अपने प्रोडक्शन के छह सालों में वेनम जीटी की ताकत में जोरदार इजाफा हुआ। शुरू में इसकी ताकत 1000 बीएचपी थी, जो 1451 बीएचपी तक पहुंची। इस कार का वजन महज़ 1245 किलोग्राम है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ जॉन हेनेसी के मुताबिक वेनम जीटी की जगह लेने वाली वेनम एफ5 को इस साल के अंत तक पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है