• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू और मिनी की कारों में आएगा ये शानदार फीचर

    बीएमडब्ल्यू का दावा है कि यह सिस्टम पहले से 50 फीसदी तेज होगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 09, 2018 13:33 ist
    info icon
    published onJan 09, 2018 13:33 IST
    last updated onJan 09, 2018 13:33 IST
    79 Views
    • Write a कमेंट

    BMW i3s

    बीएमडब्ल्यू ने घोषणा की है कि वह भविष्य में नए ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस कारें उतारेगी। यह सिस्टम बीएमडब्ल्यू के अलावा मिनी मॉडलों में भी आएगा। इस सिस्टम की शुरूआत कंपनी ने पिछले साल बीएमडब्ल्यू आई3एस इलेक्ट्रिक हैचबैक से की थी। यह सिस्टम मौजूदा सिस्टम से 50 फीसदी तेज है।

    कंपनी के अनुसार यह सिस्टम सीधे इंजन से कंट्रोल होता है, जबकि मौजूदा सिस्टम को रीमोट के जरिये कंट्रोल करना पड़ता है। इस वजह से नया सिस्टम मौजूदा सिस्टम से काफी तेज है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम ट्रेक्शन, ड्राइविंग स्टेबिलिटी और ड्राइविंग डायनामिक को अच्छे से कंट्रोल कर सकता है।

    बीएमडब्ल्यू आई3एस की बात करें तो ये एक इलेक्ट्रिक कार है। इस में 33 किलोवॉट की लिथियम आयन बैटरी लगी है। इसकी पावर 195 पीएस और टॉर्क 289 एनएम है। इसकी टॉप स्पीड 161 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 6.8 सेकंड का समय लगता है।

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है