• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडवेर के मैनुअल वेरिएंट हुए बंद

    अब एंडेवर केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 23, 2017 14:58 ist
    info icon
    published onJun 23, 2017 14:58 IST
    last updated onJun 23, 2017 14:58 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने एंडेवर के मैनुअल वेरिएंट बंद कर दिए हैं, अब यह ऑटोमैटिक वेरिएंट में ही मिलेगी, ऑटोमैटिक का विकल्प तीन वेरिएंट ट्रेंड एटी 4x2 (25.49 लाख रूपए), टाइटेनियम एटी 4x2 (28.62 लाख रूपए) और टाइटेनियम एटी 4x4 (31.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में मिलता है।

     

    फोर्ड एंडेवर का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, हुंडई सेंटा-फे, फॉक्सवेगन टिग्वॉन, इसुज़ु एमयू-एक्स और मित्सुबिशी पज़ेरो स्पोर्ट से है, जल्द ही इसकी टक्कर में दो नई एसयूवी मित्सुबिशी आउटलेंडर और स्कोडा कोडिएक भी आने वाली है। आउटलेंडर को साल 2018 में उतारा जा सकता है, जबकि कोडिएक को सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।

     

    ट्रेंड एटी 4x2 और टाइटेनियम एटी 4x2 में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 160 पीएस की पावर और 385 एनएम का टॉर्क देता है। टाइटेनियम एटी 4x4 में 3.2 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, यह 200 पीएस की पावर और 470 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। पावरफुल और ऑफ राइडिंग का शौक रखने वालों को अब इस में मैनुअल गियरबॉक्स नहीं मिलेगा, इस के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है