• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में दिखी फिएट अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस

    फिएट ने ऑटो एक्सपो-2016 में अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस को दिखाया। घरेलू बाजार में इसे 2016 के तीसरी तिमाही में उतारा जाएगा। ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। एक्सटीरियर की बात करें तो यह देखने में हैचबैक और क्रॉसओवर कार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नज़र आती है। कार की फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान यहां डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ ही एलईडी लाइटें दी गई हैं, जो इसे आकर्षक बनाती हैं। वहीं साइड में दी गई सिल्वर लाइनिंग इसे एलिगेंस लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल में फिएट ने अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दी हैं, जो कार के डिजायन को और निखार देते हैं।

    साद
    साद
    Published On फरवरी 05, 2016 11:56 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2016 11:56 IST
    last updated onFeb 05, 2016 11:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फिएट ने ऑटो एक्सपो-2016 में अवेंच्युरा अर्बन क्रॉस को दिखाया। घरेलू बाजार में इसे 2016 के तीसरी तिमाही में उतारा जाएगा। ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

    एक्सटीरियर की बात करें तो यह देखने में हैचबैक और क्रॉसओवर कार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नज़र आती है। कार की फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान यहां डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ ही एलईडी लाइटें दी गई हैं, जो इसे आकर्षक बनाती हैं। वहीं साइड में दी गई सिल्वर लाइनिंग इसे एलिगेंस लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल में फिएट ने अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दी हैं, जो कार के डिजायन को और निखार देते हैं।

    इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में बदलाव किए गए हैं, जो पैसेंजर और ड्राइवर को शानदार अनुभव देंगे। कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसे सिर्फ बाहर और अंदर से नया ट्रीटमेंट दिया गया है। कुल मिलाकर कार प्रभावित करने वाली है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन होंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का फायर इंजन होगा, जो 88.8बीएचपी की पावर और 115एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का मल्टीजेट 16-वी मल्टीजेट इंजन होगा। इसकी ताकत 91.72बीएचपी की है, यह इंजन 209एनएम का टॉर्क देगा।

    फिएट अवेंच्युरा का मुकाबला वैसे फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से माना जा रहा है, लेकिन बाजार में ईकोस्पोर्ट का प्रदर्शन काफी मजबूत है। लिहाजा फिएट की नई एवेंच्युरा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें :ऑटो एक्सपो में पेश हुई फिएट लीनिया-125 एस

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है