• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलेंगी कैप्टन सीटें, टेस्टिंग के दौरान नज़र आई ये एसयूवी कार

    महिंद्रा की अपकमिंग स्कॉर्पियो को हाल ही में देखा गया है। टेस्टिंग की तस्वीरों से साफ़ हुआ है कि इसके मिडल रो पर कैप्टन सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह इस गाड़ी का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस गाड़ी के सेंटर कंसोल पर एक्सयूवी700 जैसा सर्कुलर कंट्रोलर भी देखा गया है जिसे अलग-अलग ड्राइव मोड चुनने के लिए इसमें दिया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 29, 2021 18:30 ist
    info icon
    published onNov 29, 2021 18:30 IST
    last updated onNov 29, 2021 18:30 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Mahindra Scorpio

    • नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो के केबिन में एक्सयूवी700 और थार जैसी ही समानताएं देखने को मिलेंगी।
    • इस गाड़ी को बड़े टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ब्लैक व ब्राउन केबिन लेआउट के साथ देखा गया।
    • इसमें एक्सयूवी700 वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे, हालांकि इसे इसमें डिट्यून करके पेश किया जाएगा।
    • भारत में महिंद्रा इस एसयूवी कार को मार्च 2022 तक लॉन्च कर सकती है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा की अपकमिंग स्कॉर्पियो को हाल ही में देखा गया है। टेस्टिंग की तस्वीरों से साफ़ हुआ है कि इसके मिडल रो पर कैप्टन सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह इस गाड़ी का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है। इस गाड़ी के सेंटर कंसोल पर एक्सयूवी700 जैसा सर्कुलर कंट्रोलर भी देखा गया है जिसे अलग-अलग ड्राइव मोड चुनने के लिए इसमें दिया जा सकता है।

    नई स्कॉर्पियो कार में सर्कुलर कंट्रोलर के नीचे की तरफ 4एच (फोर हाई) और 4एल (फोर-लो)  बटन दिए गए हैं जो इस बात का संकेत देते हैं कि इसमें फोर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन के साथ लो-रेंज गियरबॉक्स दिया जाएगा। कैमरे में कैद हुई स्कॉर्पियो गाड़ी को ब्लैक और ब्राउन केबिन लेआउट, लैदर अपहोल्स्ट्री और लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ भी देखा गया था। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी में एक्सयूवी700 जैसा ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और सेंट्रल स्विच भी दिए जाएंगे।

    2022 Mahindra Scorpio

    इसके अलावा इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल पेन सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। अपकमिंग स्कॉर्पियो में नई एक्सयूवी700 कार जैसे डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिए जा सकते हैं।

    महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी कार में एक्सयूवी700 वाले इंजन ऑप्शंस: 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल दिए जाएंगे। हालांकि, इसमें इंजन को कम पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे।

    2022 Mahindra Scorpio

    अनुमान है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत में मार्च 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन और किया सेल्टोस से होना जारी रहेगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है