• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस की प्राइस में हुआ इजाफ, 98,000 रुपये तक बढ़े दाम

    यह एसयूवी कार दो वेरिएंट फील और शाइन में आती है। इसका फील वेरिएंट 94,000 रुपये महंगा हो गया है। इन दोनों वेरिएंट को ड्यूल-टोन ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कार के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस एसयूवी कार की प्राइस 32.24 लाख रुपये से 33.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 14, 2022 12:54 ist
    info icon
    published onJan 14, 2022 12:54 IST
    last updated onJan 14, 2022 12:54 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C5 Aircross

    • यह एसयूवी कार दो वेरिएंट फील और शाइन में आती है।

    • इसका फील वेरिएंट 94,000 रुपये महंगा हो गया है।

    • इन दोनों वेरिएंट को ड्यूल-टोन ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    • सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कार के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन और 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

    • इस एसयूवी कार की प्राइस 32.24 लाख रुपये से 33.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।  

    सिट्रोएन ने सी5 एयरक्रॉस एसयूवी कार की प्राइस में इजाफा किया है। यह एसयूवी कार दो वेरिएंट फील और शाइन में आती है। यहां देखें इसकी नई कीमतें :-

    वेरिएंट

    नई कीमतें

    पुरानी कीमतें

    अंतर

    फील 

    31.3 लाख रुपये

      32.24 लाख रुपये

    +  94,000 रुपये

    फील ड्यूल टोन

    31.8 लाख रुपये

    32.74 लाख रुपये

    +  94,000 रुपये

    शाइन

    32.8  लाख रुपये

    33.78 लाख रुपये

    +  98,000 रुपये 

    शाइन ड्यूल टोन

    32.8 लाख रुपये

    33.78 लाख रुपये

    +  98,000 रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है

    Citroen C5 Aircross diesel engine

    कंपनी ने इसकी कीमतें बढ़ाने की वजह अंतरराष्ट्रीय फ्राइट कॉस्ट और कमोडिटी में बढ़ोतरी बताई है। नवंबर 2021 के बाद यह दूसरी बार है जब इस एसयूवी कार की प्राइस में इज़ाफा हुआ है।

    सी5 एयरक्रॉस कार के भारतीय वर्जन में 2.0-लीटर डीजल इंजन (177 पीएस/400 एनएम), 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। 

    Citroen C5 Aircross rear

    सेगमेंट में सी5 एयरक्रॉस कार का मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से है। कंपनी ने हाल ही में फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस कार से पर्दा उठाया है। अनुमान है कि भारत में यह गाड़ी 2023 तक लॉन्च हो सकती है।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है