• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में हुई फेल, मिली 0 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए 0 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 1 स्टार रेटिंग मिली है। ईसी3 कार का सेफ्टी असेसमेंट #SaferCarsForIndia कैंपेन के अंतिम परीक्षणों के तहत टेस्ट किया गया है क्योंकि अब सभी भारतीय मॉडल्स का क्रैश टेस्ट भारत एनकैप के सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 21, 2024 18:41 ist
    info icon
    published onMar 21, 2024 18:41 IST
    last updated onMar 21, 2024 18:41 IST
    356 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen eC3 at Global NCAP crash tests

    • सिट्रोएन ईसी3 को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 0 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 1 स्टार रेटिंग मिली है।

    • सिट्रोएन ईवी को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 34 में 20.86 पॉइंट मिले हैं।

    • इस इलेक्ट्रिक कार को चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 10.55 अंक मिले हैं।

    • इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    • सिट्रोएन ईसी3 की कीमत 11.61 लाख रुपये से 13.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए 0 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 1 स्टार रेटिंग मिली है। ईसी3 कार का ग्लोबल एनकैप के #SaferCarsForIndia कैंपेन के तहत आखिरी टेस्ट में से एक है क्योंकि अब सभी भारतीय मॉडल्स का क्रैश टेस्ट भारत एनकैप के सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप किया जाएगा।

    वयस्क पैसेंजर सेफ्टी (34 में से 20.86 पॉइंट)

    फ्रंटल इम्पेक्ट (64 किमी/घंटे)

    Citroen eC3 adult occupant protection result in Global NCAP crash tests

    फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में सिट्रोएन ईसी3 में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला है। हालांकि, ड्राइवर की छाती की सुरक्षा को 'कमज़ोर' रेटिंग दी गई है, जबकि पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'ख़राब' सुरक्षा मिली है। टेस्ट में ड्राइवर के घुटने के हिस्से के प्रोटेक्शन को 'मार्जिनल' और पैसेंजर के घुटने की सुरक्षा को 'अच्छा' करार दिया गया है।

    टेस्ट में ड्राइवर के जांघों के हिस्से को 'मार्जिनल और अच्छा' प्रोटेक्शन मिला है, जबकि पैसेंजर के जांघों का प्रोटेक्शन 'अच्छा' रहा। इस गाड़ी के फुटवेल एरिया को 'अस्थिर' बताया गया है, जबकि इसकी बॉडीशेल इंटीग्रिटी को 'स्थिर' करार दिया गया है।

    साइड इम्पेक्ट (50 किमी/घंटे)

    Citroen eC3 side impact test at Global NCAP

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट में वयस्क पैसेंजर के सिर के हिस्से को 'मार्जिनल' प्रोटेक्शन मिला, जबकि छाती का प्रोटेक्शन 'पर्याप्त' रहा। ईसी3 कार में वयस्क पैसेंजर के पेट और पेल्विस के प्रोटेक्शन को 'अच्छा' करार दिया गया है।

    साइड पोल इम्पैक्ट 

    ईसी3 कार पर कोई साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट नहीं किया गया, क्योंकि इस गाड़ी में साइड एयरबैग नहीं दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी इस बात की घोषणा जरूर कर चुकी है कि जुलाई 2024 से उसके भारतीय लाइनअप के सभी मॉडल्स में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाएंगे।

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    सिट्रोएन ईवी कार में ईएससी फीचर स्टैंडर्ड नहीं दिया गया है जो कि ग्लोबल एनकैप की सबसे जरूरी आवश्यकताओं में से एक है। इस गाड़ी का सीटबेल्ट रेस्ट्रेंट सिस्टम भी टेस्टिंग एजेंसी की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सका। यही कारण है कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी के लिए 0 स्टार रेटिंग मिली है।

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन (49 से 10.55 पॉइंट)

    फ्रंटल इम्पेक्ट (64 किमी/घंटे)

    कार में 3 साल के बच्चे की डमी के लिए चाइल्ड सीट को आगे की तरफ फेस करके इंस्टॉल किया गया था, लेकिन यह फ्रंटल इम्पेक्ट टेस्ट में बच्चे के सिर के एक्सपोज़र को बचाने में सक्षम नहीं हो सकी। जबकि, इसमें 1.5 साल की डमी को पीछे की तरफ फेस करके इंस्टॉल किया गया था जिसमें बच्चे के सिर के हिस्से को पूरा प्रोटेक्शन मिला।

    साइड इम्पेक्ट (50 किमी/घंटे)

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट में बच्चे को पूरा प्रोटेक्शन मिला, हालांकि क्रैश के दौरान सिर का एक्सपोज़र काफी तेज़ था जिससे काफी चोटे आईं।

    ईसी3 कार में सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट और दो आइएसोफिक्स माउंट फीचर स्टैंडर्ड नहीं दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर

    Citroen eC3

    सिट्रोएन ईसी3 में कई बेसिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल है।

    भारत में सिट्रोएन ईसी3 कार तीन वेरिएंट : लाइव, फील और शाइन में आती है। इस गाड़ी की कीमत 11.61 लाख रुपये से 13.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन ईसी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन e-c3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है