• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानें मार्च 2019 में किन एंट्री लेवल हैचबैक कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    मार्च महीने में मारुति ऑल्टो की मांग में 32% की कमी दर्ज की गई 

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 15, 2019 12:59 ist
    info icon
    published onApr 15, 2019 12:59 IST
    last updated onApr 15, 2019 12:59 IST
    222 Views
    • Write a कमेंट

    इन दिनों जहां एसयूवी कारें चलन में है, एंट्री लेवल हैचबैक कारें लगातार बाजार में अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि फरवरी महीने की तुलना में मार्च में सेगमेंट की कुल बिक्री में कमी दर्ज की गई। हुंडई द्वारा अपनी इयॉन को बंद करने के बाद वर्तमान में इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी ऑल्टो, रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो जैसी कारें शामिल हैं।

    आइए बिक्री आंकड़ों से जाने मार्च 2019 में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में किन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग 

     

    मार्च 2019

    फरवरी 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर में वृद्धि (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति सुजुकी ऑल्टो

    16826

    24751

    -32.01

    69.95

    64.11

    5.84

    21814

    रेनो क्विड

    5853

    5050

    15.9

    24.33

    16.1

    8.23

    5484

    डैटसन रेडी-गो

    1374

    1293

    6.26

    5.71

    7.39

    -1.68

    1187

    मारुति ऑल्टो: मार्च महीने में सेल्स में भारी गिरावट के बावजूद भी ऑल्टो सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में शुमार रही। इसके पीछे वजह ऑल्टो के मौजूदा वर्ज़न के बंद होने की खबर को माना जा सकता है। ऑल्टो की सेल्स में 32% की कमी देखी गई, लेकिन इसके बाद भी ऑल्टो की बिक्री अन्य कारों की कुल बिक्री की दो गुना से ज्यादा रही। कंपनी ने हाल ही में ऑल्टो के10 को आगामी सुरक्षा नियमों के चलते अपडेट करते हुए, ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर स्टैण्डर्ड किए हैं। लेकिन ऑल्टो 800 के अपडेट से जुड़ी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वर्तमान में कंपनी अपने फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट मॉडल पर बेस्ड हैचबैक कार की टेस्टिंग कर रही है। इसे नेक्स्ट-जनरेशन ऑल्टो माना जा रहा है। 

    रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो: क्विड और रेडी-गो दोनों एक ही प्लेटफार्म पर तैयार कारें है। मार्च 2019 में दोनों कारों की बिक्री में क्रमशः 15% और 6% की उछाल देखी गई। लेकिन फिर भी दोनों कारों की कुल बिक्री, ऑल्टो की कुल बिक्री के 50% हिस्से से भी कम है। 

     

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान नज़र आई नई मारुति ऑल्टो

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है