• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवायडी अट्टो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी 11 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    बता दें अट्टो 3 इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत में ई6 के बाद ये बीवायडी का दूसरा प्रोडक्ट होगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2022 19:59 ist
    info icon
    published onSep 20, 2022 19:18 IST
    last updated onSep 20, 2022 19:59 IST
    931 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Atto 3 teaser

    बीवायडी अट्टो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लाॅन्च डेट सामने आ गई है। ये नई कार फेस्टिवल सीजन के दौरान 11 अक्टूबर के दिन भारत में लाॅन्च की जाएगी। प्रीमियम काॅम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ये एक नई कार के तौर पर शामिल होगी। 

    BYD Atto 3

    बता दें अट्टो 3 इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत में ई6 के बाद ये बीवायडी का दूसरा प्रोडक्ट होगा। इसके इंडियन वर्जन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो सामने आनी बाकी है मगर माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार में दो तरह के बैट्री पैकः 50 केडब्ल्यूएच और 60 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसके छोटे बैट्री पैक की डब्ल्यूएलटीपी रेटेड रेंज 345 किलोमीटर है जबकि बड़े बैट्री पैक की रेंज 420 किलोमीटर बताई गई है। इसमें केवल एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसका पावर और टाॅर्क आउटपुट 204 पीएस और 310 एनएम है और इस हिसाब से ये अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से ज्यादा पावरफुल है। 

    इस कार के इंटरनेशनल माॅडल में काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 12.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और 7 एयरबैग्स शामिल हैं। भारत में स्पाॅट की गई बीवायडी अट्टो 3 में पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी देखा गया था। 

    BYD Atto 3 cabin

    अट्टो 3 बीवायडी की भारत में एक नई कार होगी जिसे कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईवी प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया है। इस कार की असेंबलिंग देश में ही होगी जिससे कीमत अफोर्डेबल रखी जा सकेगी। इस कार को यहां केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिसकी प्राइस 30 लाख रुपये एक्सशोरूम तक हो सकती है। सेगमेंट में यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगा।

     यह भी पढ़ें : इस फेस्टिव सीजन पर लॉन्च होंगी ये टॉप 5 अपकमिंग कार, देखिए पूरी लिस्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीवाईडी एटो 3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है