• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने खरीदी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस एसयूवी

    तापसी पन्नू के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलई के बाद यह दूसरी मर्सिडीज एसयूवी कार है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 18, 2023 17:54 ist
    info icon
    published onSep 18, 2023 17:54 IST
    last updated onSep 18, 2023 17:54 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Taapsee Pannu with her new Mercedes-Maybach GLS

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। यह एसयूवी कार मोजावे सिल्वर सिंगल-टोन पेंट ऑप्शन में तैयार की गई लगती है। 'थप्पड़' जैसी पॉपुलर फिल्म में काम कर चुकी तापसी पन्नू मर्सिडीज बेंज फैमिली का पहले से ही हिस्सा रही है। तापसी पन्नू के गैरेज में मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी कार पहले से मौजूद है।

    Taapsee Pannu with her new Mercedes-Maybach GLS

    मर्सिडीज बेंज की फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी कार मेबैक जीएलएस बॉलीवुड कलाकारों की पॉपुलर चॉइस रही है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने भी मर्सिडीज मेबैक जीएलएस कार खरीदी थी, जबकि रणवीर सिंह ने यह कार 2021 में खरीद ली थी।

    मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस एसयूवी डिटेल्स

    Mercedes-Maybach GLS

    जीएलएस मर्सिडीज-बेंज की सबसे बड़ी एसयूवी कार है जो काफी प्रीमियम भी है। कंपनी ने मेबैक जीएलएस एसयूवी को भारत में 2021 में उतारा था। यह गाड़ी एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट 600 4मैटिक+ में उपलब्ध है। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 2.96 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    पावरट्रेन

    Mercedes-Maybach GLS hood

    मेबैक जीएलएस भारतीय वर्जन में 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 4-लीटर वी8 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन (557 पीएस/730 एनएम) दिया गया है। यह इंजन हार्ड एसेलेरेशन के दौरान 22 पीएस की अतिरिक्त पावर और 250 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड एटी गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 2023 ऑडी क्यू5 लिमिटेड एडिशन लॉन्च, कीमत 69.72 लाख रुपये से शुरू

    फीचर

    Mercedes-Maybach GLS in-car refrigerator

    मर्सिडीज मेबैक जीएलएस कार में दो 12.3-इंच कनेक्टेड स्क्रीन, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, आगे व पीछे की तरफ वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, कई सारे फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए रियर आर्मरेस्ट पर 7-इंच एमबीयूएक्स टैबलेट और रियर इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस लग्जरी एसयूवी कार में शैंपेन ग्लास के साथ इन-कार रेफ्रिजरेटर, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑप्शनल 11.6-इंच रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन और 13-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    मेबैक जीएलएस 600 में अडेप्टिव और एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन दिए गए हैं जिसके साथ बाउंस मोड मिलता है।

    यह भी पढ़ें: मर्सिडीज बेंज ईक्यूई भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.39 करोड़ रुपये से शुरू

    कंपेरिजन

    Mercedes-Maybach GLS rear

    भारत में मर्सिडीज मेबैक जीएलएस का मुकाबला रोल्स रॉयस कलिनन और बेंटले बेंटायगा से है। यह बीएमडब्ल्यू एक्स7 और ऑडी क्यू7 के मुकाबले ज्यादा लग्जरी कार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है