• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दो दशक बाद फिर लौट सकती है बीएमडब्ल्यू 8-सीरीज़

    बीएमडब्ल्यू बेहद खुफिया और रहस्यमय तरीके से एक नई अलीशान लग्ज़री कार पर काम कर रही है। हाल ही में इसकी झलकियां कैमरे में कैद हुई हैं। माना जा रहा है कि यह बीएमडब्ल्यू की नई 8-सीरीज़ कार हो सकती है।

    अमन
    अमन
    Published On सितंबर 20, 2016 16:01 ist
    info icon
    published onSep 20, 2016 16:01 IST
    last updated onSep 20, 2016 16:01 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू बेहद खुफिया और रहस्यमय तरीके से एक नई अलीशान लग्ज़री कार पर काम कर रही है। हाल ही में इसकी झलकियां कैमरे में कैद हुई हैं। माना जा रहा है कि यह बीएमडब्ल्यू की नई 8-सीरीज़ कार हो सकती है। जो मर्सिडीज़ बेंज़ की एस-क्लास कूपे को टक्कर देगी।

    फिलहाल बीएमडब्ल्यू की रेंज में 7-सीरीज़ सबसे ऊपर है। 8-सीरीज़ दो दशक पहले भी मौजूद थी। अब यह नए जमाने के डिजायन, टेक्नोलॉज़ी और फीचर्स के साथ लौट सकती है।

    यह संभावित 8-सीरीज़ अभी तक आई सभी बीएमब्ल्यू कूपे मॉडल में सबसे लंबी है। इसका व्हीलबेस भी काफी ज्यादा है, जो इसमें ज्यादा आराम और फीचर्स देगा। हो सकता है कि इसे 7-सीरीज़ के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा। डिजायन के मामले में इस में पारंपरिक बीएमडब्ल्यू वाली छवि के साथ-साथ नयापन मिलेगा, जो इसे खास ग्राहक वर्ग की विशिष्ट कार बनाएगा।

    कार में दिए जाने वाले इंजन को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि इसमें कंपनी टर्बोचार्ज्ड इंजन दे सकती है। यह फोर डोर और कन्वर्टेबल मॉडल में आ सकती है।

    सोर्स: मोटरट्रेंड

    was this article helpful ?

    अमन
    <p><span>Bitten by the automobile bug since his childhood days. Aman is an avid auto enthusiast who loves almost anything on wheels. An engineering graduate in Information Technology, Aman has worked as a journalist with DNA Newspaper and done a lot of Car reviews and testing. Further, moving into Public Relations he has worked for auto brands such as Michelin, Shell, Volkswagen- Corporate and Motorsports, Harley Davidson and Jaguar Land Rover. Aman loves both cars &amp; bikes, while he loves doing research on the automotive industry. Writing on auto is something that comes natural to him. He is an auto junkie by heart! &nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है