• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई पोर्श क्यान से उठा पर्दा

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलई, वोल्वो एक्ससी90 और ऑडी क्यू7 को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 30, 2017 15:58 ist
    info icon
    published onAug 30, 2017 15:58 IST
    last updated onAug 30, 2017 15:58 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    New Porsche Cayenne

    पोर्श ने तीसरी जनरेशन की क्यान एसयूवी से पर्दा उठाया है। कंपनी के अनुसार नई क्यान दो वेरिएंट क्यान और क्यान एस में आएगी, इनकी कीमत क्रमशः 42 लाख रूपए और 53 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। भारत में इसे 2018 के बीच में उतारा जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलई, वोल्वो एक्ससी90, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और ऑडी क्यू7 से होगा। दूसरी पोर्श कारों की तरह इसे भी इंपोर्ट करके भारत में बेचा जाएगा।

    New Porsche Cayenne

    कंपनी के अनुसार नई पोर्श क्यान में दो टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेंगे। क्यान वेरिएंट में 3.0 लीटर का वी6 टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी टॉप स्पीड 245 किमी प्रति घंटा होगी। 100 की रफ्तार पाने में इसे 5.9 सेकंड का समय लगेगा। क्यान एस वेरिएंट में 2.9 लीटर का वी6 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, इसकी पावर 440 पीएस और टॉर्क 550 एनएम होगा। इसकी टॉप स्पीड 264 किमी प्रति घंटा होगी, 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.9 सेकंड का समय लगेगा। दोनों इंजन नए 8-स्पीड टिपट्रॉनिक एस गियरबॉक्स से जुड़े होंगे जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे।

    New Porsche Cayenne

    नई पोर्श क्यान को मजबूत पर कम वज़नी चेसिस पर तैयार किया गया है, इस वजह से यह पहले की तुलना में करीब 65 किलोग्राम तक कम वज़नी है। इसका डिजायन काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है, हालांकि यहां कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। नई क्यान में आगे की तरफ बड़ा एयर इनटेक सेक्शन, नया बंपर और नई हैडलाइटें दी गई हैं। पीछे की तरफ नए टेललैंप्स और बीच में 3डी एलईडी लाइट वाला पोर्श लोगो दिया गया है। कंपनी के अनुसार नई क्यान के सभी वेरिएंट में एलईडी लाइटें स्टैंडर्ड आएंगी, ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पोर्श डायनामिक लाइट सिस्टम (पीडीएलएस) और एलईडी मैट्रिक्स बीम हैडलाइट का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    New Porsche Cayenne

    नई क्यान में रियर-व्हील स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी का विकल्प भी आएगा, यह फीचर ना केवल कम स्पीड में काम का साबित होगा बल्कि तेज रफ्तार में कार को संतुलित भी रखेगा। हर तरह के रास्तों से पार पाने के लिए इस में पोर्श का सस्पेंशन मैनेजमेंट (पीएएसएम) भी मिलेगा। क्यान एस वेरिएंट में यह फीचर स्टैंडर्ड रहेगा, जबकि क्यान वेरिएंट में इसे ऑप्शनल रखा जाएगा।

    New Porsche Cayenne

    नई पोर्श क्यान में 12.3 इंच फुल-एचडी टचस्क्रीन मिलेगी, जो नेविगेशन सिस्टम के साथ रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी देगी। ड्राइवर की सुविधा के लिए इस में दो 7.0 इंच फुली एचडी डिस्प्ले आएंगी, जो कार से जुड़ी कई जानकारी देगी। सुरक्षा के लिए इस में नाइट विज़न असिस्ट, लैन चेंज/कीप असिस्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, पार्क असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी आंएगे।

    New Porsche Cayenne

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    पोर्श क्यान 2014-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है